Uttarakhand News: विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को सपाईयों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। 

अरविन्द यादव ने कहा कि ओवरलोड वाहन क्षेत्र की सड़कों पर बेरोकटोक यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं।वाहन चालक नशे का सेवन कर...

Mar 7, 2025 - 15:48
46 Views
Uttarakhand News: विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को सपाईयों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। 

रिपोर्टर  आमिर हुसैन 

बाजपुर। पुलिस निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं से गुस्साये समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव की अगुवाई में तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव ने कहा कि ओवरलोड वाहन क्षेत्र की सड़कों पर बेरोकटोक यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं।वाहन चालक नशे का सेवन कर ओवरलोड वाहनों को अनियंत्रित गति से दौड़ा रहे हैं।

जिनके विरू (पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। अनियंत्रित गति से दौड़ रहे इन ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर पिछले दिनों में कई युवाओं की दर्दनाक मृत्यु भी हो चुकी है। बजरी भरे ओवरलोड वाहन नगर के मुख्यमार्गों पर बजरी गिराते हुए जाते है, जिनके कारण भी दुर्घटनायें हो रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना तमाशा देख रहा है। 

Also Read- Uttrakhand News: निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में हुई 327 मरीजों की जांच

सपाईयों ने रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने वास्ते प्रभावी कार्यवाही अमल में लाने की माँग की है। इस मौके पर मौ. आजम, रितिक प्रजापति,अमन प्रजापति, कुनाल, डाॅ.नदीम, मौ. वली, दबीर रजा, परवेज हैदर, ताहिर, नितिन सागर,अमन कुमार,इंदर सिंह,विशाल यादव,दीपक कुमार,रहीस अंसारी आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow