Sultanpur : युवा संसद में चमकीं सुल्तानपुर की नीशू पाण्डेय, विधानसभा में बजट पर दिया प्रभावशाली भाषण

विधानसभा में हुए इस कार्यक्रम में सतीश महाना और बृजेश पाठक की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। नीशू की इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बड़े मं

May 10, 2026 - 12:11
 0  1
Sultanpur : युवा संसद में चमकीं सुल्तानपुर की नीशू पाण्डेय, विधानसभा में बजट पर दिया प्रभावशाली भाषण
Sultanpur : युवा संसद में चमकीं सुल्तानपुर की नीशू पाण्डेय, विधानसभा में बजट पर दिया प्रभावशाली भाषण

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में सुल्तानपुर जिले की छात्रा नीशू पाण्डेय ने अपने संबोधन से जिले और अपने संस्थान का नाम रोशन किया। केएनआईपीएसएस की छात्रा नीशू पाण्डेय ने इस आयोजन में हिस्सा लेकर अपनी वाकपटुता का लोहा मनवाया। हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. प्रतिमा सिंह ने जानकारी दी कि हिंदी विभाग में परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा नीशू पाण्डेय ने “केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत-2047” विषय पर अपना अभिभाषण दिया।

विधानसभा में हुए इस कार्यक्रम में सतीश महाना और बृजेश पाठक की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। नीशू की इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बड़े मंचों पर छात्रों की ऐसी भागीदारी अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा काम करता रहेगा।

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतिमा सिंह ने बताया कि विभाग की कोशिश रहती है कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों के जरिए छात्रों के व्यक्तित्व को निखारा जाए। नीशू की सफलता पर उप प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह, प्रो. रंजना सिंह, डॉ. पवन कुमार रावत और डॉ. प्रिया श्रीवास्तव सहित पूरे संस्थान परिवार ने उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow