Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप है

उत्तर प्रदेश को सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर वाराणसी-दिल्ली और वाराणसी-सिलीगुड़ी मिलेंगे जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और निवेश तथा औद्योगि

Feb 3, 2026 - 22:37
29 Views
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप है
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप है

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। यह बजट प्रधानमंत्री की गारंटी को जमीन पर उतारने वाला है। इसमें गरीब, गांव, किसान और महिला सशक्तिकरण को मुख्य स्थान दिया गया है।

यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला है। इसमें युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास की गति तेज होगी। पर्यटन, धार्मिक स्थलों और टूरिज्म क्षेत्र से नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं लाई गई हैं जो नारी शक्ति का मजबूत प्रतिबिंब हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार को प्रोत्साहन दिया जाएगा। भविष्य की मजबूत अर्थव्यवस्था की तैयारी है। खेल, युवा प्रतिभाओं और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नए मौके सृजित होंगे।

उत्तर प्रदेश को सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर वाराणसी-दिल्ली और वाराणसी-सिलीगुड़ी मिलेंगे जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और निवेश तथा औद्योगिक विकास को बल मिलेगा। यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाने वाला है। यह बजट सुधार, विकास और आर्थिक अनुशासन के बीच संतुलन बनाकर देश को आगे ले जाने वाला है।

प्रयागराज के सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि बजट आत्मनिर्भर भारत को केंद्र में रखकर संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय अनुशासन और सतत सार्वजनिक निवेश पर आधारित है। इससे हर वर्ग तक प्रगति के लाभ पहुंचेंगे।

इस अवसर पर संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, पियूष रंजन निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष वी के सिंह, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इससे पहले कौशांबी में दिए बयान में उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारी मेक इन इंडिया उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय उत्पादों पर टैरिफ कम होने से उद्योग, एमएसएमई, किसान और उद्यमियों को वैश्विक बाजार में नई ताकत मिलेगी। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी कूटनीति और मजबूत नेतृत्व से दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भारत के साथ साझेदारी को अवसर मान रही हैं। यह साझेदारी भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देगी और मेक इन इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Also Click : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने घर का गेट तोड़ा- सीसीटीवी में कैद हादसा, कार दीवार से टकराई, चालक फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow