Hardoi News: पाँच माह से अटका मृत्यु प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने तत्काल कराया जारी, दिव्यांग खुश होकर डीएम को धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी ने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता से फोन पर बात की और आज ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमाण पत्र जारी न....

By INA News Desk
Apr 28, 2025 - 14:36
65 Views
Hardoi News: पाँच माह से अटका मृत्यु प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने तत्काल कराया जारी,  दिव्यांग खुश होकर डीएम को धन्यवाद दिया।

हरदोई। जन सुनवाई के दौरान मृत्यु प्रमाण पत्र का एक प्रकरण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के समक्ष आया। जनपद के हरपालपुर विकास खण्ड के तिथिगाँव निवासी एक दिव्यांग राघवेंद्र सिंह जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बताया कि उनके चाचा राजवीर सिंह का देहांत 20 अप्रैल 2024 को हो चुका है।

लेकिन सचिव की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं किया है। इस कारण उनकी चाची को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनकी चाची की विधवा पेंशन नहीं बन पा रही है।

Also Read- Hardoi News: वंदन योजना के सम्बन्ध में हुई बैठक, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

जिलाधिकारी ने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता से फोन पर बात की और आज ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमाण पत्र जारी न होने पर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। राघवेंद्र ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और ख़ुश होकर जन सुनवाई कक्ष से निकले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow