Viral News: लड़की चला रही थी साइकिल तभी पीछे से कूद कर बैठा लड़का, हुआ कुछ ऐसा उड़ गए होश। 

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़की साइकिल चलाते हुए कही जा रही है। तभी स्केटिंग कर रहा एक लड़का पीछे से आता है और ...

Nov 30, 2024 - 12:15
61 Views
Viral News: लड़की चला रही थी साइकिल तभी पीछे से कूद कर बैठा लड़का, हुआ कुछ ऐसा उड़ गए होश। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की साइकिल चलाती है तभी पीछे से एक लड़का कूद कर बैठ जाता है लेकिन कुछ पल बाद ऐसा होता है जिसके बारे में लड़के ने नहीं सोचा होता है।

  • लड़की ने लड़के को सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर वैसे तो एंटरटेनमेंट जुड़े रोजाना हजारों-लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं।इसमें लोगों का पूरी तरीके से इंटरटेनमेंट करने का काम किया जाता है। लेकिन कभी-कभी इंटरटेनमेंट कराने के दौरान लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़की साइकिल चलाते हुए कही जा रही है। तभी स्केटिंग कर रहा एक लड़का पीछे से आता है और उसकी साइकिल के कैरियर पर कूदकर बैठ जाता है। जिसके बाद लड़की उसे सबक सिखाने का सोच लेती और साइकिल की स्पीड बढ़ा देती है। थोड़ी दूर बाद लड़की साइकिल से अचानक से कूद जाती है और पीछे बैठा लड़का पास में मौजूद एक तालाब में गिर जाता है। उसके बाद लड़की हंसते हुए मजाक उड़ाती हुई दिखती है।

Also Read- Viral News: हथिनी ने दिखाई ममता, मरे बच्चे को सूंड में उठा कर ले गई मां, देखें वीडियो।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @Gulzar_sahab से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। अभी तक हजारों लोग इस वीडियो पर लाइक कर चुके हैं तो वही 4 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं तो वहीं कई लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा ये नए भारत की बेटियां है। दूसरे ने लिखा  और भाई, आ गया स्वाद! तीसरे ने लिखा  मिल गया असली स्वाद। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करने से पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दे रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow