India: देश के प्रधानमंत्री ने 11वीं बार अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर।

देश के प्रधानमंत्री भी समय-समय पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के लिए दरगाह को भेजने का काम करते हैं। उनके द्वारा अभी तक 10वीं बार चादर को भेजा....

Jan 3, 2025 - 15:26
29 Views
India: देश के प्रधानमंत्री ने 11वीं बार अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अजमेर शरीफ के लिए 11वीं बार चादर को भेजने का काम किया गया है। उनके द्वारा भेजी गई चादर 4 जनवरी को ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चढ़ाई जाएगी।

  • अजमेर शरीफ में फिर चढ़ाई जाएगी पीएम मोदी के द्वारा भेजी गई चादर

राजस्थान के अजमेर में बनी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हर साल लाखों लोग जियारत करते हैं। यहां सभी धर्म के लोग दरगाह पर पहुंचकर अपने-अपने लिए मन्नत मांगते हैं। फिर चाहे हिंदू हो मुस्लिम हो सिख हो या फिर इसी हो सभी लोग एक दरगाह पर पहुंचते हैं और चादरपोशी करते हैं। वही देश के प्रधानमंत्री भी समय-समय पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के लिए दरगाह को भेजने का काम करते हैं। उनके द्वारा अभी तक 10वीं बार चादर को भेजा जा चुका है जो की दरगाह पर चढ़ाई जा चुकी है। वही 11वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चादर को अजमेर शरीफ के लिए भेजने का काम किया गया है। उनके द्वारा भेजी जा रही चादर को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री तथा संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू को सौंपा गया है जो की 4 जनवरी को अजमेर शरीफ में पहुंचकर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने का काम करेंगे।

Also Read- Political News: शिवराज सिंह ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने जनता को दिया धोखा

  • अजमेर की दरगाह को बताया गया संकट मोचन महादेव का मंदिर

हाल ही में अजमेर दरगाह को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया था। इस विवाद में हिंदू राष्ट्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दावा किया था कि अजमेर शरीफ में जो दरगाह है वहां पहले संकट मोचन महादेव का मंदिर हुआ करता था जिसे तोड़कर दरगाह में तब्दील कर दिया गया है। इसको लेकर एक याचिका को कोर्ट में दाखिल किया गया था जिसके बाद से मामला काफी गरमाता हुआ दिखाई दिया था। तो वही कोर्ट की तरफ से 24 जनवरी को याचिका पर सुनवाई की जाएगी। वही हिंदू पक्ष के द्वारा महादेव का मंदिर बताए जाने को लेकर ओवैसी ने भी निशाना साधा था और पीएम मोदी को घेरने का काम किया था। उन्होंने कहा था एक तरफ देश के प्रधानमंत्री दरगाह के लिए चादर भेज रहे हैं तो वही उनके समर्थन में खड़े होने वाले इस दरगाह का विरोध कर रहे हैं। लेकिन इन विवादों के बीच देश के प्रधानमंत्री ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के लिए 11वीं बार दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए भेजी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow