Crime News: दिव्यांग को पीटना पुलिस कर्मी को पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई।

ट्रेन में यात्रा कर रहे एक दिव्यांग व्यक्ति को एक पुलिसकर्मी के द्वारा पीटना महंगा पड़ गया। जब मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों ....

Jan 3, 2025 - 15:20
68 Views
Crime News: दिव्यांग को पीटना पुलिस कर्मी को पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

ट्रेन में यात्रा कर रहे एक दिव्यांग व्यक्ति को एक पुलिसकर्मी के द्वारा पीटना महंगा पड़ गया। जब मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की।

  • ट्रेन में यात्रा कर रहा था बुजुर्ग

देश के लोगों की रक्षा करने वाले व्यक्ति जब लोगों के साथ मारपीट करने लगे तो उनके खिलाफ फिर जनता को आवाज उठानी पड़ती है। फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जाती है। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु से सामने आया है जहां मन्नारगुडी से चेन्नई ट्रैवल कर रहे एक बुजुर्ग को एक आरपीएफ के जवान ने पीटने का काम किया है। मामले को लेकर बताया गया कि तिरुवारुर जिले के थेनकोवनूर इलाके के रहने वाले दिव्यांग व्यक्ति मन्नारगुडी से चेन्नई तक की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन कोराडाचेरी स्टेशन पर रुकी यहां पर तीन लोगों ने कोच का डिब्बा खोलने की कोशिश की लेकिन अंदर से डिब्बे का गेट नहीं खोला गया फिर ट्रेन तिरुवारूर रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां पर फिर से डिब्बे को खोलने के लिए कहा गया। तो एक दिव्यांग बुजर्ग डिब्बे को खोलने के लिए आता है और वह डिब्बे को खोल देता है। तीन लोगों में से एक व्यक्ति आता है और अपने आप को आरपीएफ का जवान बोलते हुए बुजुर्ग के साथ बदतमीजी करता है।

  • आरोपी पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़

ट्रेन में यात्रा कर रहे बुजुर्ग जब पुलिसकर्मी से कहता है कि वह विकलांग है और उसने ही गेट खोला है उसके बाद पुलिसकर्मी  बोलता है इतनी देर में गेट कौन खुलता है और थप्पड़ मार देता है। वहीं इसका एक वीडियो पास में खड़े व्यक्ति के द्वारा बना लिया जाता है और सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो पुलिस की तरफ से कार्रवाई भी की जाती है। यहां नीदामंगलम पुलिस स्टेशन के हेड कॉन्स्टेबल पलनी के खिलाफ तिरुवरुर रेलवे पुलिस ने दो धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जो कि उचित कदम है। ऐसी घटनाओं को लेकर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार के दुर्व्यवहार को करने की हिम्मत न जुटा सके।

Also Read- Crime News: गांजा तस्कर को पुलिस ने रोका तो चढ़ा दी गाड़ी, दो पुलिसकर्मी घायल

वहीं, वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी का मामला भी गंभीर है। ट्रेन पर पत्थरबाजी न केवल यात्री सुरक्षा को खतरे में डालती है, बल्कि यह सार्वजनिक संपत्ति के लिए भी खतरा बनती है। इस मामले में भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow