Hardoi News: राज्य मंत्री ने 117 करोड़ की 67 निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। 

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित मेला एवं प्रदर्शनी...

By INA News Desk
Mar 26, 2025 - 20:10
64 Views
Hardoi News: राज्य मंत्री ने 117 करोड़ की 67 निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। 

  • प्रदेश में सुशासन का राज स्थापित हुआ है- मंत्री
  • महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहीः- जिला पंचायत अध्यक्ष
  • भारत तेजी से विकसित भारत की ओर बढ़ रहाः- अजीत सिंह बब्बन

Hardoi News: उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा एवं सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित मेला एवं प्रदर्शनी का उदघाटन राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय गंगवार ने फीता काटकर किया। उदघाटन के उपरांत मुख्य अतिथि ने प्रेक्षागृह के परिसर में स्थापित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उनके द्वारा 10 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल वितरित की गयी जिसे पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर ख़ुशी आ गयी। 

इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा 117 करोड़ की 67 निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। उन्होंने प्रेक्षागृह के द्वार के पास बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गयी रंगोली की सराहना की। प्रेक्षागृह के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। इसके उपरांत गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सनफरा स्कूल सांडी व जीतू छलिया के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में महाकुम्भ व प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित लघु फ़िल्में भी दिखायी गयीं। 

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व की सरकारें हमारी बहनों को एक शौचालय तक नहीं दे पायी। माननीय प्रधानमंत्री जी ने मातृ शक्ति की गरिमा का ध्यान रखते हुए घर घर शौचालय देने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आया है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। माफिया पर नकेल लगी है। राम मंदिर बनने से लोगों का इंतजार समाप्त हुआ है। माननीय न्यायालय के फैसले के बाद शांति बनी रही। गन्ना भुगतान की स्थिति बेहतर हुई है। प्रदेश में सुशासन का राज स्थापित हुआ है। आज प्रत्येक घर में गैस कनेक्शन है। प्रदेश की कानून व्यवस्था मॉडल बन चुकी है। गन्ना व चीनी उत्पादन में प्रदेश प्रथम स्थान पर है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि जनपद में अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हुआ है। जनपद में 11 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं। 75 हजार से अधिक गोवंश का संरक्षण किया गया है। बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में व्यक्तिगत शौचालय बने हैं। पीएम कुसुम योजना व प्रधानमंत्री फसल योजना से बड़ी संख्या में पात्रों को लाभान्वित किया गया है। जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वास्तव में बाबा साहब के सपनों को साकार किया। भारत तेजी से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

Also Read- Hardoi News: सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए किये अभूतपूर्व कार्य - विधायक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने पशु चिकित्सक व गोसेवक शेषमणि को सम्मानित किया गया। पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट, प्रमाण पत्र व चेक वितरित किये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ नन्दकिशोर, डीएसटीओ राम प्रकाश, चेयरमैन हरदोई सुखसागर मिश्र मधुर, चेयरमैन बिलग्राम अनिल राठौर, अन्य माननीय जनप्रतिनिधि व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow