Hardoi News: मोबाइल शॉप से चोरी करने वाले शातिर को पकड़ा, पुलिस ने सामान बरामद किया।
कछौना पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक का सामान..
By INA News Hardoi.
कछौना पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक का सामान भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, बीते 3 अप्रैल को नरेन्द्र कुमार पुत्र बनवारीलाल निवासी ग्राम समौधा थाना कछौना जनपद हरदोई ने थाना कछौना पर तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर द्वारा उसकी दुकान से मोबाइल चार्जर व अन्य मोबाइल संबंधित सामान चोरी कर लिया गया है।
जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कछौना पर मु0अ0सं0 118/25 धारा 305 ( a ) / 331( 4 ) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
Also Read- Hardoi News: UPPCL को रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
थाना कछौना पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त अनुराग पुत्र राजू कश्यप निवासी ग्राम समौधा थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम कोतवाली कछौना जनपद- हरदोई द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 23 मोबाइल चार्जर, 10 टेम्पर्ड 13 मिक्सकवर, 03 नेक बैंड, 05 सिगनेचर हैन्ड फ्री 10 यूएसबी डाटा केबल बरामद किये गये।
What's Your Reaction?











