Crime News: दिल्ली में जमकर हुई चाकूबाजी, 14 साल के छात्र की हुई मौत। 

दिल्ली में एक बार फिर से चाकू बाज की घटना सामने आई है। यहां एक 14 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर बताया गया कि  14 साल की ईशु गुप्ता की स्कूल के ...

Jan 4, 2025 - 11:42
74 Views
Crime News: दिल्ली में जमकर हुई चाकूबाजी, 14 साल के छात्र की हुई मौत। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में छात्रों के बीच जमकर चाकू बाजी हो गई और इस चाकू बाजी में 14 साल के एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना से छात्र के परिवार के लोग काफी सदमे में है तो वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई भी की।

  • स्कूल के गेट के बाहर चाकू से गोदकर छात्र की हत्या

दिल्ली में एक बार फिर से चाकू बाज की घटना सामने आई है। यहां एक 14 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर बताया गया कि  14 साल की ईशु गुप्ता की स्कूल के गेट के बाहर चाकू मार कर हत्या कर दी गई। मामले को लेकर पता चला कि घटना 3 जनवरी 2025 की है जहां शकरपुर में राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय में ईशु गुप्ता नाम का 14 साल का छात्र पड़ता था। यहां छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ा की तीन से छात्र एकजुट होकर ईशु गुप्ता के पास आए जहां स्कूल के गेट के बाहर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लिया।

Also Read- बड़ी खबर: भ्रष्टाचार की बलि चढ़ा एक और पत्रकार, हत्या कर शव टैंक में डाला, मामला सीएम तक पहुंचा।

  • पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में छात्र की चाकू मार कर हत्या किए जाने की जानकारी जैसे ही शकरपुर थाना पुलिस, एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड और स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां हमलाबरो को पकड़ने के लिए निर्देश जारी किए गए। पुलिस ने इस घटना से जुड़े मामले में सात संदिग्धों को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चलें कि दिल्ली में ये पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इस तरीके की घटनाएं सामने आती रही है जहां पर चंद पैसों की खातिर एक दोस्त ने दूसरे को चाकू मार कर मोत के घाट उतारने का काम किया है। फिलहाल में छात्र की हुई मौत से परिवार के लोग काफी सदमे में है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow