Palwal News: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना- भाजपा किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी है पार्टी। 

उदयभान ने कहा किसानों पर राजनीति न करे भाजपा, आंदोलन कर रहे किसानों की जायज मांगों को माने भाजपा सरकार....

Jan 4, 2025 - 11:58
80 Views
Palwal News: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना- भाजपा किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी है पार्टी। 
उदयभान प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस 

पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

पलवल। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी पार्टी है। किसानों को लेकर केवल भाजपा राजनीति कर रही है। अगर वास्तव में भाजपा सरकार किसान हितेषी है। तो आंदोलन कर रहे किसानों की जायज मांगों को क्यों नहीं मान लेती है। 

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कभी मुख्यमंत्री हुआ करते थे। उस समय उन्होंने ही डॉक्टर मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था कि किसानों के हित के लिए एमएसपी पर लीगल गारंटी दी जाए। इतना ही नहीं वर्ष 2014 के चुनाव के समय भाजपा ने ही अपने मेनोफेस्टो में भी लिखा था कि वह एमएसपी पर लीगल कानूनी गारंटी देंगे और किसानों की आय को दोगुना करने का काम करेंगे। लेकिन किसानों की आय को दोगुना करने की बजाय बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा किसानों के लिए तीन कृषि काले कानून लेकर आई। जिन तीन काले कानूनों के विरोध में किसानों को आंदोलन करना पड़ा। उस आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानों ने अपने प्राणों को बलिदान कर दिया। इतना ही नहीं किसानों को जिप से कुचला गया, अत्याचार किए गए और उन पर लाठीचार्ज तक किया गया।

लेकिन किसानों के लंबे चले आंदोलन के आगे भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और तीन कृषि काले कानूनों को वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा भाजपा किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी सरकार है और आज एक बार फिर से किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। उदयभान ने कहा किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे भाजपा के नेताओं को भी शर्म आनी चाहिए। वह आज कहते है कि किसान आंदोलन कांग्रेस की देन है। जबकि आज केंद्र में सरकार भाजपा की है। किसान हितेषी होने का दिखावा करने वाली भाजपा किसानों की जायज मांगों को क्यों नहीं मान लेती है। लेकिन भाजपा आज पूरे अहंकार में है। जिसके नेताओं द्वारा किसानों को कभी खालिस्तान, कभी आतंकवादी और कभी आंदोलन जीवी तक कहा गया। उदयभान ने कहा किसानों को कांग्रेस का नैतिक समर्थन है। क्योंकि भाजपा को आंदोलन कर रहे किसानों के साथ वार्तालाप करके उनकी जायज मांगों को मान लेना चाहिए। जिससे कि किसानों को आंदोलन न करना पड़ा।

Also Read- Political News: शिवराज सिंह ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने जनता को दिया धोखा

वही हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा जल्द कांग्रेस पार्टी के समाप्त होने को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि वह कांग्रेस की तरफ ज्यादा ध्यान न देकर अपनी पार्टी की तरफ ध्यान दे। कांग्रेस पार्टी एक मजबूत पार्टी है।

उदयभान प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow