Hardoi: सिटी मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू।

जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहजहाँपुर रोड पर स्थित एक ऑटो वर्कशॉप में बीती रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच

Apr 14, 2026 - 13:42
73 Views
Hardoi: सिटी मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू।
सिटी मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू।

हरदोई। जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहजहाँपुर रोड पर स्थित एक ऑटो वर्कशॉप में बीती रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पिहानी चुंगी के समीप केशव होंडा के सामने स्थित 'सिटी मोटर्स' नामक इस वर्कशॉप के मालिक वसीम उर्फ सोनू (पुत्र कासिम अली) हैं। बताया जा रहा है कि देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान के भीतर आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊँची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और वर्कशॉप मालिक को सूचना दी।

मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बिलग्राम और शाहाबाद फायर स्टेशनों से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया। कुल चार गाड़ियों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि अग्निशमन कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर वर्कशॉप के अंदर फंसी दो सीएनजी (CNG) कारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा विस्फोट होने से बच गया। साथ ही, आसपास के रिहायशी इलाके में रह रहे लोगों को भी समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

Also Read- शामली में यूपी एटीएस का बड़ा ऑपरेशन: कैराना से 5 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow