Political News: जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर होगी 10 साल की सजा, राजस्थान सरकार ने लिया फैसला।
राजस्थान में लगातार धर्मांतरण के मामले तेजी के साथ बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इन मामलों को लेकर लगातार भाजपा सांसद प्रदेश में मांग उठ रही थी कि इसको लेकर .....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
राजस्थान की सरकार ने धर्म परिवर्तन को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है। ऐसे में अगर कोई जबरन धर्म परिवर्तन करवाता हुआ पाया जाता है तो उसे 10 साल की सजा मिलेगी।
- कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास
राजस्थान में लगातार धर्मांतरण के मामले तेजी के साथ बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इन मामलों को लेकर लगातार भाजपा सांसद प्रदेश में मांग उठ रही थी कि इसको लेकर कानून बनाया जाए। अब इस मामले को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने गंभीरता के साथ लिया और एक कैबिनेट की शनिवार को बैठक की। कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव को पास किया गया जिसमें यह फैसला लिया गया कि अगर कोई जबरन किसी का धर्म परिवर्तन करवाता है तो उसके खिलाफ 10 साल की सजा होगी।अगर कोई मर्जी से धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे सा दिन पहले मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी देनी होगी। किसी को लेकर कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण विरोधी बिल को पास किया गया।
Also Read- Political News: इस राज्य की सरकार महिलाओं को देगी ₹1000 महीना, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन।
- कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले
मुख्यमंत्री के द्वारा की गई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जिसमे,
खनिज नीति 2024: बजरी एकाधिकार खत्म करने के लिए एम सैंड नीति आई
GDP को 8% तक ले जाने का लक्ष्य
नए धर्मांतरण कानून के प्रस्ताव को मंजूरी
अक्षय ऊर्जा के लिए भी नवीन ऊर्जा नीति को भी मंजूरी
एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य
दलितों की जमीन का कन्वर्जन बहुत कम रेट पर होगा
नगरीय विकास: भरतपुर व बीकानेर में विकास प्राधिकरण बनेगा
यूनानी व आयुर्वेदिक विभाग में RPSC के जरीये भर्ती
7 वें वित्त आयोग का गठन
कांस्टेबल भर्ती : RAC में भी 12 वीं पास ही होंगे भर्ती।
सरकार ने कहा है कि इन फैसलों को कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
What's Your Reaction?









