Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व द्वारा चलाया जा रहा 'बाघ एक्सप्रेस' जागरूकता अभियान पहुंच रहा है गांव- गांव। 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ....

Jun 14, 2025 - 12:27
73 Views
Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व द्वारा चलाया जा रहा 'बाघ एक्सप्रेस' जागरूकता अभियान पहुंच रहा है गांव- गांव। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान "बाघ एक्सप्रेस"
अब गांव गांव पहुंच रहा है।

शनिवार को यह अभियान कार्यक्रम जनपद के  सैजनिया, सैजना और मरौरी गांवों में पहुँचा। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को वन्यजीवों के साथ सुरक्षित और समझदारी भरा सह-अस्तित्व अपनाने हेतु शिक्षित करना है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव और वन्य जीव के बीच बढ़ते टकराव को कम करना और सह अस्तित्व की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान "बाघ एक्सप्रेस" टीम ने नुक्कड़ नाटकों, संवाद सत्रों और गोष्ठियों के माध्यम से ग्रामीणों को बाघ तथा अन्य वन्यजीवों से सुरक्षित व्यवहार के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि बाघ का सामना होने पर घबराएं नहीं तेजी से भागने की कोशिश करने पर बाघ शिकार समझकर पीछा कर सकता है बाघ से आंख मिलाते हुए बिना पीठ दिखायें धीरे-धीरे पीछे हटे,जंगल में कभी अकेले ना जाएं और अन्य जानवरों जैसे बंदर हिरण पक्षी के संकेत पर ध्यान दें।

Also Read- यूपी के नगरीय स्कूलों के स्मार्ट क्लास रूम ला रहे हैं शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति, 324.56 करोड़ रूपये से प्रदेश में बना रहा हैं 2,700 स्मार्ट क्लास रूम।

क्योंकि वह आपको बाघ की मौजूदगी के बारे में सचेत कर सकते हैं, जैसे बातों को बताकर मानव बाघ सहअस्तित्व जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से वन्यजीवों के आचरण और उनसे बचाव के तरीकों पर जानकारी दी गई।ताकि वे आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठा सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow