Hardoi News: लोक कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जीवंत रखने को दिए जाएंगे वाद्य यंत्र।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों की लोक कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जीवित रखने के लिए प्रत्येक विकास खंड की दो सबसे बड़ी ग्राम....
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को दो सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया, 38 ग्राम पंचायतों को हारमोनियम, ढोलक, झींका, मंजीरा, घुंघरू निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों की लोक कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जीवित रखने के लिए प्रत्येक विकास खंड की दो सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों को वाद्य यंत्र उपलब्ध करवाएगा।
Also Read- Hardoi News: उद्यानों के रखरखाव के लिए गठित होगी जिला उद्यान विकास समिति।
What's Your Reaction?









