Hardoi News: मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में कोई गारंटी नहीं, कई घोटालों में लाखों हड़पे।

शाहाबाद विकास खंड की रायपुर गुलरिया में नेकराम व विमलेश कुमार की शिकायत पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की गई अनियमितताओं की जांच करवाई....

By INA News Desk
Jan 4, 2025 - 22:45  · Updated: Jan 5, 2025 - 11:44
229 Views
Hardoi News: मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में कोई गारंटी नहीं, कई घोटालों में लाखों हड़पे।

हरदोई। 

शाहाबाद विकास खंड की रायपुर गुलरिया में नेकराम व विमलेश कुमार की शिकायत पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की गई अनियमितताओं की जांच करवाई। क्षेत्रीय वनाधिकारी शाहाबाद आलोक कुमार एवं अधिशासी अभियंता जल निगम एके त्रिपाटी को जांच के दौरान उमाकांत के मकान के पास तालाब कार्य की जांच में न तो तालाब खुदा मिला न ही उसकी साफ सफाई की गई मिली, हालांकि ग्राम पंचायत ने तालाब खोदाई के नाम पर एक लाख 16 हजार 610 रुपये की धनराशि व्यय किया जाना दिखाया था।

नस्यौली टावर से नस्यौली डामर बाजार तक डामर रोड़ पटरी कार्य पर भी दो लाख दस हजार 693 रुपये व्यय किए गए पर वहां कोई कार्य नहीं करवाया गया था। तालाब खोदाई के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक का वारा न्यारा किया गया था, सड़क बनवाए बिना ही दो लाख से अधिक रकम निकाल ली गई, ग्राम प्रधान व सचिव रिबोर नलों के नाम पर धनराशि हड़पने के बाद रिबोर किए गए नलों काे भी नहीं दिखा सके।

Also Read- Hardoi News: उद्यानों के रखरखाव के लिए गठित होगी जिला उद्यान विकास समिति।

जांच टीम ने पाया ग्राम पंचायत मतें आठ इंडिया मार्का नलों की मरम्मत के नाम पर दो लाख 22 हजार 260 रुपये आहरित किए गए, पर तीन नलों के रिबोर करवाए जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला। नल रिबोर के नाम पर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा 83 हजार 347 रुपये की अनियमितता की जाना पाई गई।

ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में बैटरी इन्वर्टन के नाम पर 29 हजार रुपये व्यय किए गए पर जांच टीम को न तो बैटरी दिखी न इन्वर्टर मिला। जांच टीम ने बिना कार्य करवाए ही चार लाख 10 हजार 650 रुपये का वारा न्यारा करने की  रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम को लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow