Sambhal: दशकों पुरानी मांग फिर उठी: सम्भल–गजरौला रेल लाइन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन। 

सम्भल–गजरौला नई रेल लाइन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को डॉ. नाजिम के नेतृत्व में लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपकर

By INA News Desk
Jan 31, 2026 - 17:40
102 Views
Sambhal: दशकों पुरानी मांग फिर उठी: सम्भल–गजरौला रेल लाइन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन। 
दशकों पुरानी मांग फिर उठी: सम्भल–गजरौला रेल लाइन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल–गजरौला नई रेल लाइन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को डॉ. नाजिम के नेतृत्व में लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपकर केन्द्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया कि सिटी मजिस्ट्रेट अपने कवरिंग लेटर के साथ यह प्रस्ताव सीधे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजें, ताकि आने वाले बजट में सम्भल–गजरौला रेल लाइन को स्वीकृति मिल सके।

डॉ. नाजिम ने बताया कि सम्भल की जनता पिछले करीब 50 वर्षों से इस रेल लाइन की मांग करती आ रही है, लेकिन अब तक यह सपना साकार नहीं हो सका। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि कई बुजुर्ग, जिनमें सत्यपाल सैनी और वैद्य सक्सेना जैसे लोग शामिल हैं, इस उम्मीद में बूढ़े हो गए और कुछ लोग तो इस दुनिया से चले भी गए, लेकिन उन्हें इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया। अब मौजूदा पीढ़ी चाहती है कि कम से कम उनके जीवनकाल में यह मांग पूरी हो। डॉ. नाजिम के अनुसार, अगर सम्भल से गजरौला तक रेल लाइन शुरू होती है तो इससे क्षेत्र के शिक्षा स्तर में सुधार होगा, व्यापार को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। खासतौर पर गरीब और मजदूर वर्ग को इसका बड़ा लाभ मिलेगा, जो सस्ती और सुगम यात्रा के जरिए दिल्ली, अलीगढ़ और इलाज के लिए लखनऊ जैसे शहरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन सिर्फ एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि सम्भल के सामाजिक और आर्थिक विकास की रीढ़ साबित होगी। अब देखना यह है कि सरकार इस लंबे समय से लंबित मांग पर कब तक सकारात्मक फैसला लेती है।

Also Read- Hathras: आबकारी टीम ने मदिरा दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow