Sitapur: सेवानिवृत्त दरोगाओं को दी गई विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान।

सीतापुर पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में शनिवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

Jan 31, 2026 - 23:49
32 Views
Sitapur: सेवानिवृत्त दरोगाओं को दी गई विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान।
सेवानिवृत्त दरोगाओं को दी गई विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में शनिवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त दरोगा रामकिशोर वर्मा, राकेश कुमार राय, दिलीप कुमार, महेन्द्र कुमार पाठक, असलम खां, हरिहर सिंह, दिलीप कुमार, राम दुलारे, तथा लिपिक/फाइनेंस मैनेजर राज बहादुर द्विवेदी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिव बालक को भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर पुलिस विभाग में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिव बालकराम वर्मा भी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक एवं सम्मानपूर्ण रहा, जहां उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल की सराहना की।

Also Read- Hathras: महाशिवरात्रि को लेकर कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow