Hardoi: ग्राम पंचायत बल्लीपुर में वित्तीय अनियमितता पर प्रधान-सचिव को कारण बताओ नोटिस। 

ग्राम पंचायत बल्लीपुर , विकास खंड अहरोरी में विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने के मामले में जिलाधिकारी हरदोई द्वारा ग्राम प्रधान

By INA News Desk
Jan 31, 2026 - 13:22
57 Views
Hardoi: ग्राम पंचायत बल्लीपुर में वित्तीय अनियमितता पर प्रधान-सचिव को कारण बताओ नोटिस। 
pic- AI
Advertisement
Advertisement

हरदोई। ग्राम पंचायत बल्लीपुर, विकास खंड अहरोरी में विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने के मामले में जिलाधिकारी हरदोई द्वारा ग्राम प्रधान एवं सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शिकायतकर्ता राजीव कुमार द्वारा ग्राम पंचायत बल्लीपुर के प्रधान एवं सचिव के विरुद्ध लोकायुक्त के समक्ष शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के लिए गठित समिति द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में कई बिंदुओं पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की पत्रावलियां स्वयं ग्राम सचिव द्वारा तैयार नहीं की गईं, जांच के दौरान सचिव अनुपस्थित रहे तथा उच्चाधिकारियों को भ्रमित करने के उद्देश्य से अन्य ग्राम पंचायत सचिव की कार्य पत्रावली प्रस्तुत की गई। साथ ही लाभार्थियों के हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान स्वयं रखने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता के आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधान एवं सचिव को 15 दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में पंचायत राज अधिनियम की धारा 95 (छ) (iii) के अंतर्गत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

Also Read- Hardoi : हरदोई में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement