वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर, सीवीओ ने सहकारी समिति कर्मियों के साथ किया पौधारोपण। 

Bazpur/Uttarakhand News: पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन हेतु जनसामान्य को प्रेरित करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2005 के तहत....

Jul 12, 2025 - 16:05
62 Views
वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर, सीवीओ ने सहकारी समिति कर्मियों के साथ किया पौधारोपण। 
वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर, सीवीओ ने सहकारी समिति कर्मियों के साथ किया पौधारोपण। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

Bazpur/Uttarakhand News: पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन हेतु जनसामान्य को प्रेरित करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2005 के तहत आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत सहकारी समिति कर्मचारियों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आशुतोष जोशी की अगुवाई में पौधारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आशुतोष जोशी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन में केवल आक्सीजन के स्रोत नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, वर्षा, जल संरक्षण और जैव विविधता के रक्षक हैं।

हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें। वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधों की सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण ही वृक्षारोपण अभियान की सफलता का आधार है।

इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. कोमल सिंह, भैरव दत्त रूबाली, हरपाल सिंह, सूरज, जीवन जोशी, फूलचन्द्र सैनी, संजय चौधरी, ललित कुमार, पूरन पाण्डे, सुन्दरम तिवारी, दीपांशु रावत, दान सिंह आदि थे।

Also Read- एस टी एम कॉन्वेंट जूनियर हाईस्कूल बाजपुर में ईवीएम ऐप से संपन्न हुआ हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow