Hardoi: माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस। 

माय भारत हरदोई उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय पिहानी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक

Nov 15, 2025 - 17:51
40 Views
Hardoi: माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस। 
माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस। 

Hardoi: माय भारत हरदोई उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय पिहानी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुराग आर्य द्वारा, जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दयाल शरण,  डॉ. लक्ष्मी नारायण एवं डॉ.कीर्ति आनंद, प्रोफेसर रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा भारत की जनजातियों और उनके समाज में योगदान पर विशेष प्रकाश डाला गया।  कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर  अतिथियों द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन  प्रकाश डालते हुए कहा गया,  कि बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान आंदोलन किया गया। मुंडा द्वारा जल, जंगल, जमीन को बचाने का अथक प्रयास किया गया।

इस विद्रोह में वह जेल गए। लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी मुंडा जनजाति को अंग्रेजों से बचाया। इस तरह हम उनके कार्यों को याद करके उनकी जयंती मनाते हैं।  कार्यक्रम में जनजातियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम साफिया, द्वितीय रईस,  तृतीय स्नेहा भारती,  और चतुर्थ पर फिजा बी मंसूरी एवं सत्यवती रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड से पुरस्कृत किया गया । सांत्वना पुरस्कार में मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया गया।

Also Read- Hardoi: अमियकृष्ण चतुर्वेदी जयंती पर वरदान ट्रस्ट ने नवोदित प्रतिभाओं को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि खालिद हाशमी ने बताया लोकमंगल की मिसाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow