यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: कृषि और किसानों के लिए खुला खजाना, भामाशाह भाव स्थिरता कोष को 100 करोड़

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। भामाशाह भाव स्थिरता कोष, दुग्ध विकास और खाद्य आपूर्ति के लिए भारी बजट मिला।

Aug 4, 2026 - 21:30
 0  5
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: कृषि और किसानों के लिए खुला खजाना, भामाशाह भाव स्थिरता कोष को 100 करोड़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में कृषि, पशुधन और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। राज्य में आलू, टमाटर और प्याज जैसी फसलों के लिए न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खाद्य व रसद विभाग को 254.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 181 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए तथा 32.40 करोड़ रुपये खाद्यान्न आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित हैं। वहीं उद्यान विभाग को 245.24 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें निजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण प्रभार पर अनुदान के लिए 100 करोड़ रुपये और अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र आगरा के पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 9.53 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा रेशम विकास योजना को 14 करोड़ और सरदार वल्लभ भाई पटेल एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

दुग्ध उत्पादन और पशुधन संरक्षण के क्षेत्र में भी बड़ी बजटीय व्यवस्था की गई है। दुग्धशाला विकास विभाग के लिए 211.25 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिसमें नंद बाबा दुग्ध मिशन के लिए 150 करोड़ और दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति के लिए 25 करोड़ रुपये शामिल हैं। पशुधन विभाग को 78.62 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिसमें से 31.25 करोड़ रुपये गो आश्रय केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रमाणित बीजों पर अनुदान के लिए 20 करोड़, जैविक और कम्पोस्ट उर्वरक को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए 50 करोड़ तथा यांत्रिक गन्ना कटाई उपकरणों की खरीद हेतु 10.40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

Also Click : यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित, नोडल अधिकारी किए जाएंगे तैनात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow