उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026: मैंगो बायर-सेलर मीट में किसानों और निर्यातकों के बीच हुए अहम समझौते

लखनऊ। जन भवन, लखनऊ में आयोजित "उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026" के द्वितीय दिवस पर मैंगो बायर-सेलर मीट का आयोजन

Jul 4, 2026 - 16:57
48 Views
उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026: मैंगो बायर-सेलर मीट में किसानों और निर्यातकों के बीच हुए अहम समझौते
उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026: मैंगो बायर-सेलर मीट में किसानों और निर्यातकों के बीच हुए अहम समझौते

लखनऊ। जन भवन, लखनऊ में आयोजित "उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026" के द्वितीय दिवस पर मैंगो बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आम उत्पादकों और आम निर्यातकों के बीच कई महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील आम उत्पादकों एवं बागवानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जोड़ना है, ताकि प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध आमों को वैश्विक बाजार में बेहतर पहचान और उचित मूल्य मिल सके।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस बायर-सेलर मीट में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधायक अवधेश सिंह (पिंडरा), विधायक सुशील सिंह (सैयदराजा), कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव (उद्यान) बी.एल. मीणा, अपर मुख्य सचिव (राज्यपाल) सुधीर एम. बोबड़े, निदेशक उद्यान भानु प्रकाश राम, निदेशक कृषि विपणन टी.के. शिबू सहित प्रदेश के आम उत्पादक, निर्यातक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जनपद हरदोई से सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र तथा जिले के 20 आम उत्पादक किसानों ने भी मैंगो बायर-सेलर मीट में प्रतिभाग किया। किसानों ने विभिन्न खरीदारों एवं निर्यातकों से संवाद कर अपने उत्पादों के विपणन और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के आयोजन प्रदेश के आम उत्पादकों को नए बाजार उपलब्ध कराने, निर्यात को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Also Read- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से अचानक मिलने पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow