Lucknow News: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग सुल्तानपुर में 03.86 करोड़ रुपए से विकसित करेगा पर्यटन सुविधाएं- जयवीर सिंह 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न...

Apr 7, 2025 - 18:21
65 Views
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग सुल्तानपुर में 03.86 करोड़ रुपए से विकसित करेगा पर्यटन सुविधाएं- जयवीर सिंह 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जनपद सुल्तानपुर में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से विकास कार्य किया जाएगा। विभाग की ओर से जिले के धार्मिक स्थलों को विकसित करने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। विभाग द्वारा स्वीकृत करीब 03.87 करोड़ रुपए की धनराशि से अलग-अलग परियोजनाओं के जरिए विकास कार्य किए जाएंगे। 

उप्र. के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विकसित करने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि, सुलतानपुर के ग्राम मुरैनी के ब्लॉक दोस्तपुर, तहसील जयसिंहपुर स्थित बाबा दूल्हमदास प्राचीन मंदिर का पर्यटन विकास किया जाएगा। इसके लिए 97.79 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। उक्त राशि से मंदिर और उसके आसपास पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा, ताकि आगंतुकों/श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी तरह, जिले के ग्राम हयातनगर में शंकर जी के मंदिर का भी पर्यटन विकास होगा। विभाग द्वारा भगवान शिव के इस मंदिर के लिए 41.64 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
 
पर्यटन मंत्री ने बताया, कि ’जनपद सुल्तानपुर में वे साइड ऐमिनीटी के निर्माण कार्य के लिए करीब 01 करोड़ 22 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रियान्वित की जा रही है। इसी प्रकार, ग्राम पंचायत सुखबड़ेरी में सुखदेव मुनि आश्रम का पर्यटन विकास भी किया जाएगा, जिसके लिए करीब 75 लाख रुपए की राशि विभाग द्वारा स्वीकृत हुई है। जिला स्थित  साई धाम शिवराजपुर बल्दीराय मंदिर का 50.17 लाख रुपए की धनराशि से पर्यटन विकास कार्य होना स्वीकृत हुआ है।

Also Read- Lucknow News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में तेरह करोड़ से अधिक मरीजों का उपचार।

जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग इन परियोजनाओं के माध्यम से सुल्तानपुर जिले के ऐतिहासिक महत्व को उजागर किया जाएगा। बल्कि जिले को पर्यटन नक्शे पर एक नई पहचान दिलाना भी है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वे साइड एमिनिटी का निर्माण प्रमुख मार्गों पर किया जाएगा, जिससे यात्रा के दौरान लोगों को राहत मिल सके। पर्यटन विभाग विभिन्न माध्यमों के जरिए सुल्तानपुर के पर्यटन स्थलों का निरंतर प्रचार-प्रसार कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow