Uttrakhand : बादल बाज़पुरी को मिला भारत - नेपाल साहित्य गौरव सम्मान
यह सम्मान उन्हें नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजेन्द्र रावल द्वारा प्रदान किया गयाl उक्त कार्यक्रम में संस्थापक लिटिल बुद्ध के संस्थापक / प्रधानाचार्य श्याम सिं
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर। बादल बाज़पुरी को मिला भारत -नेपाल साहित्य गौरव सम्मान नेपाल भारत साहित्य सेतु सम्मान नेपाल के महेंद्र नगर कंचनपुर में नेपाल मानसखण्ड गुरुकुल के सौजन्य से मानसखण्ड लोक संस्कृति सम्मेलन तथा लिटिल बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रांतों एवं नेपाल के तमाम साहित्यकारों की उपस्थिति रही।बाजपुर के युवा अंतर्राष्ट्रीय कवि बादल बाज़पुरी को भी आमंत्रित किया गया। भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए बादल बाज़पुरी को 'नेपाल-भारत साहित्य गौरव सम्मान ' से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान उन्हें नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजेन्द्र रावल द्वारा प्रदान किया गयाl उक्त कार्यक्रम में संस्थापक लिटिल बुद्ध के संस्थापक / प्रधानाचार्य श्याम सिंह मौनी , अध्यक्ष मानसखण्ड रविन्द्र भट्ट, डॉ विनोद लेखक, राजेन्द्र सिंह रावल, कार्यक्रम संयोजक हेमबाबू लेखक, कविराज भट्ट, खीमानंद बाबू, सृजना श्री, प्रेम प्रकाश कालोनी, त्रिलोचन जोशी, आनन्दी पंत, जगदीश ओझा,वीर बहादुर विश्राम ,मधु हमाल , डॉ पीताम्बर अवस्थी आदि उपस्थित रहे। कुशल संचालन मीतबन्धु पंत मीत द्वारा किया गया। बताते चले बादल बाजपुरी पूर्व में भी नेपाल में अनेकों बार सम्मानित हो चुके है और मॉरीशस, आयरलैंड ,श्रीलंका सहित अन्य देशों की साहित्य यात्रा भी कर चुके हैl
Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान
What's Your Reaction?











