Uttarakhand News: उत्तराखंड बोर्ड 2025 की परीक्षाएं: सालभर की मेहनत का अब होगा इम्तिहान। 

एक साल भर की कड़ी मेहनत का फल अब सामने आना है! उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से...

Dec 13, 2024 - 11:06
60 Views
Uttarakhand News: उत्तराखंड बोर्ड 2025 की परीक्षाएं: सालभर की मेहनत का अब होगा इम्तिहान। 
विनोद प्रसाद सिमल्टी (सचिव उत्तराखंड बोर्ड)

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

रामनगर। एक साल भर की कड़ी मेहनत का फल अब सामने आना है! उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 2025 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह वह वक्त है, जब हर छात्र की मेहनत का सच्चा इम्तिहान होगा, और उनकी किस्मत के द्वार खुलेंगे।

आपको बता दें कि इस बार प्रदेश के 1245 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी, जिसमें 113690 विद्यार्थी हाई स्कूल और 109713 विद्यार्थी इंटरमीडिएट से परीक्षा देंगे—कुल मिलाकर 223403 परीक्षार्थी। अब सोचिए, ये वही छात्र हैं जिन्होंने दिन-रात एक कर अपनी किताबों के साथ समय बिताया। अब उनके सामने है वह पल, जब उनकी मेहनत को एक पन्ने पर उकेरा जाएगा। यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक संघर्ष है, एक यात्रा है, और यह एक ऐसी कहानी है, जहां किस्मत का खेल भी है।

यहां कुछ छात्र अपने आत्मविश्वास से जीतकर फलक पर नाम लिखवाएंगे, कुछ पास होंगे, तो कुछ नाकामयाबी से जूझेंगे। लेकिन जो टॉप करेंगे, उनकी मेहनत पर सचमुच सूरज भी सलाम करेगा विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार परीक्षा के लिए 1245 केंद्र बनाए गए हैं—49 एकल केंद्र, 1195 मिश्रित केंद्र, 39 नवीन केंद्र, 165 संवेदनशील केंद्र और 5 अत्यधिक संवेदनशील केंद्र।

Also Read- Uttarakhand News: बाजपुर में न्यायालय के लिए भूमि का किया निरीक्षण।

पिछले साल की तुलना में 17 केंद्रों का इजाफा हुआ है और विद्यार्थियों की संख्या में 12755 का बढ़ोतरी भी हुई है। अब यह वो समय है जब छात्रों का सपना, उनका संघर्ष, उनकी उम्मीदें, सब कुछ सामने आएगा। चाहे वह कोई असाधारण टॉपर बने या किसी को अपनी सीमाओं का एहसास हो—यह परीक्षा उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow