Uttrakhand News: चमोली के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन में 46 घायलों को सुरक्षित निकालकर हेलीकॉप्टर से आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया

चार मिस श्रमिकों को तेजी के साथ रेस्क्यू किया जा रहा है जिसमें दो हिमाचल के बताए जा रहे हैं और दो उत्तर प्रदेश के जिन्हें जल्द ही रेस्क्यू कर निकला जाएगा। मृतकों के ...

Mar 2, 2025 - 22:20
44 Views
Uttrakhand News: चमोली के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन में 46 घायलों को सुरक्षित निकालकर हेलीकॉप्टर से आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया

खोजबीन के दौरान 1 लापता श्रमिक का शव रेस्क्यू टीम ने किया बरामद, चार श्रमिक अभी लापता जिनका रेस्क्यू चल रहा है।

रिपोर्ट: आमिर हुसैन 

By INA News Uttrakhand.

उत्तराखंड: चमोली के बद्रीनाथ के समीप माणा में हुए हिमस्खलन के सभी 46 घायलों को सुरक्षित निकालकर हेलीकॉप्टर की मदद से आर्मी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार कराया जा रहा है। वही 4 मृतकों को रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर की मदद से ज्योतिर्मठ लाया गया है।घायलों का सेना के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।4 लापता श्रमिकों को क्षेत्र में सेना, आईटीबीपी,एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा तेजी के साथ खोजबीन की जा रही है। वही मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकॉप्टर से घटना स्थल पर निरीक्षण किया गया और रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूरी नजर रखी जा रही है। जिला चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी  नजरे रखे हुए हैं इसके साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तेजी से काम कराए जा रहे हैं।चार मिस श्रमिकों को तेजी के साथ रेस्क्यू किया जा रहा है जिसमें दो हिमाचल के बताए जा रहे हैं और दो उत्तर प्रदेश के जिन्हें जल्द ही रेस्क्यू कर निकला जाएगा। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिस पर तेजी से कार्रवाई चल रही है पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।रेस्क्यू के दूसरे दिन 10 घायलों को पहुंचाया गया ज्योर्तिमठ। रेस्क्यू और  सर्च अभियान जारी सेना के 7 और 1 निजी कंपनी का हेली कर रहा आज रेस्क्यू कार्य कर रहे हैं।हिमस्खलन में  बचाए गए श्रमिकों ने अपना दर्द बयां किया।माणा रेस्क्यू अभियान में गंभीर रूप से घायल पवन पुत्र महेंद्र सिंह (23) इशापुर, सम्भल, उत्तर प्रदेश को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि एक व्यक्ति को शनिवार को रेफर कर दिया गया था। वहीं घटना स्थल पर रेस्क्यू लगातार चल रहा है।चलाए गए सर्च अभियान में 1 व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जिस ज्योर्तिमठ पहुंचा दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow