Sambhal: सम्भल में भाजपा जिला कार्यालय पर वीर बाल दिवस संगोष्ठी का आयोजन।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, एकता विहार कॉलोनी में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
उवैस दानिश, सम्भल
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, एकता विहार कॉलोनी में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हेमंत राजपूत रहे। संगोष्ठी की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने सरदार रंजीत सिंह एवं सरदार धर्म सिंह को पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में साहिबजादों के शहीदी दिवस पर नमन करते हुए हमें ऐसे राष्ट्र का संकल्प लेना चाहिए जो भय के बजाय धर्म, अत्याचार के बजाय सत्य और स्वार्थ के बजाय बलिदान को चुने। निवर्तमान जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने कहा कि छोटे साहिबजादों का दीवार में जिंदा चुने जाना भारतीय इतिहास का सबसे पीड़ादायक लेकिन पवित्र अध्याय है।
उन्होंने धर्म से समझौता नहीं किया और शहादत को चुना। सरदार कुलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सिख विरासत को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में सुदृढ़ कर रही है। गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती एवं गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया। चंद्रपाल सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब साहिबजादों के अदम्य साहस का जीवंत साक्ष्य है। मुख्य अतिथि हेमंत राजपूत ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान केवल स्मरण नहीं, बल्कि कर्म की प्रेरणा है। केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित कर उनकी शहादत को राष्ट्रीय पहचान दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा एवं सौरभ गुप्ता ने किया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read- Lucknow: भूमि से उद्योग तक - यूपी टॉप, योगी के विजन पर निवेशकों का भरोसा मजबूत।
What's Your Reaction?











