Hardoi: वीर बाल दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित, साहिबजादों के बलिदान को किया याद। 

वीर बाल दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन

Dec 27, 2025 - 17:25
 0  14
Hardoi: वीर बाल दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित, साहिबजादों के बलिदान को किया याद। 
वीर बाल दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित, साहिबजादों के बलिदान को किया याद। 

Hardoi: वीर बाल दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में अवध प्रांत क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। संचालन जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया। क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा द्वारा गोष्टी के पूर्व जिला कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।

संगोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि वीर बाल दिवस का उद्देश्य वीर साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और धर्म रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। कहा कि बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी ने देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। वीर गुरुओं का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। मुगल शासक वज़ीर ख़ान के अत्याचारों के सामने भी उन्होंने धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाना उन वीर बालकों के प्रति राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि अल्पायु में भी अत्याचार के सामने न झुककर उन्होंने सत्य और धर्म का मार्ग चुना, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। वीर बाल दिवस भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से साहिबजादों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि गुरु तेग बहादुर मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विरासत के सच्चे रक्षक थे, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर अन्याय के खिलाफ खड़े होने का एक अद्वितीय उदाहरण पेश किया। 

सरदार बलकार सिंह ने संगोष्ठी में बताया कि मात्र 9 और 7 वर्ष की आयु में साहिबजादों ने धर्म परिवर्तन के दबाव को अस्वीकार कर अपने सिद्धांतों की रक्षा की। उन्होंने माता गुजरी के त्याग और संस्कारों को नमन किया। कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने चारों पुत्रों का बलिदान दिया, इसी कारण उन्हें ‘सरवंश दानी’ कहा जाता है। उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रधर्म का प्रतीक है। कहा कि वर्ष 1675 में गुरु टैग बहादुर जी ने शहादत को गले लगा लिया। जब उनका सिर कलम किया गया तो वे स्वयं ध्यानरत थे। आज दिल्ली के चांदनी चौक में गुरुद्वारा शीश गंज साहिब त्याग और बलिदान की गाथा का प्रतीक है, जिसका मानव इतिहास में कोई मुकाबला नहीं है। भाई जैता जी श्री गुरु तेग बहादुर जी के पवित्र शीश को श्री आनंदपुर साहिब ले गए, जो दुनिया में सिक्खों के पवित्र स्थानों में से एक है। उनके बलिदानों ने न केवल ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ के सिद्धांत पर आधारित एक प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति को विलुप्त होने से बचाया, बल्कि एक दृढ़ और समावेशी राष्ट्र बनाने के रूप में भी काम किया।

संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, सरदार नायब सिंह, डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह, मदन मोहन पांडे, सुहाना जैन और सरदार रूपेश सिंह विन्सी ने भी संबोधन दिया। संगोष्ठी में उपस्थित रहे सरदार नायब सिंह, कुलदीप सिंह, बलतेज सिंह, कीर्ति सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्र, पूर्व अध्यक्ष आजाद भदौरिया जिला मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ला , आईटी संयोजक सौरभ सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, विश्वराज सिंह अविनाश मिश्रा अजीत उपाध्याय, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, नगर महामंत्री अंकित पांडे, नगर उपाध्यक्ष शुभम लोहिया, योगेंद्र पाल सिंह, बॉबी गुप्ता, नगर मंत्री प्रियंका सिंह शशि भूषण शुक्ला शोले अनुराग श्रीवास्तव किसान मोर्चा महामंत्री नीरज तिवारी, हर्षित मिश्रा अभय दीक्षित सनी आदेश शुक्ला ऋषभ त्रिपाठी आदि।

Also Read- Lucknow: प्रदेश में शीतलहर को लेकर योगी सरकार अलर्ट, गरीबों और निराश्रितों के लिए की संवेदनशील पहल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।