हरदोई न्यूज़: दुकानदार पर बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप, गिरफ्तार।

By INA News Desk
Jul 18, 2024 - 11:23
164 Views
हरदोई न्यूज़: दुकानदार पर बच्ची से छेड़छाड़ करने का आरोप, गिरफ्तार।

मल्लावां-हरदोई। थाना मल्लावां क्षेत्र में एक दुकानदार पर साढे चार वर्षीय बच्ची पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस में आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को शाम करीब 6:30 बजे एक साढ़े चार वर्षीय बच्ची दुकानदार ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय महादेव(72 वर्ष) निवासी ग्राम बांसा थाना मल्लावां, हरदोई की दुकान पर कुछ सामान लेने गई।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: भ्रष्ट प्रशासन के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना।

इसी बीच ओमप्रकाश ने उस बच्ची से छेड़छाड़ की। पुलिस को जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement