आयुष हत्याकांड हरदोई: 30वें दिन हुआ मासूम की हत्या का खुलासा, मुख्यारोपी गिरफ्तार
18 अक्टूबर को उसका 11 वर्षीय बेटा आयुष(Ayush) रात करीब 9 बजे गांव में स्थित अंबेडकर पार्क से खेलकर घर जाते समय कहीं गायब हो गया था। इस मामले को लेकर पुलिस की जांच में बीते 23 अक्टूबर को एक गन्ने के ...
Hardoi Murder Case..
By INA News Desk Hardoi
जिले के शाहाबाद(Shahabad) इलाके में करीब 30 दिन पहले एक 11 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले का खुलासा कर हरदोई पुलिस ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी हत्या आरोपी ने गला दबाकर कर दी थी। बीते 19 अक्टूबर को नेतराम पुत्र राममूर्ति निवासी गांव लालपुर थाना शाहाबाद(Shahabad) हरदोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अक्टूबर को उसका 11 वर्षीय बेटा आयुष(Ayush) रात करीब 9 बजे गांव में स्थित अंबेडकर पार्क से खेलकर घर जाते समय कहीं गायब हो गया था। इस मामले को लेकर पुलिस की जांच में बीते 23 अक्टूबर को एक गन्ने के खेत में आयुष(Ayush) का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। यहां से गुजर रहे लोगों को जब शव की दुर्गंध आई तो पुलिस को सूचना दी गयी।
आयुष हत्याकांड का खुलासा कर जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी
इस पर पुलिस उसके शव को बरामद किया था। इस दौरान शव नग्न अवस्था मे पड़ा मिला था। उसके सिर के बाल गायब थे तथा शव के पास ही एक हाथ व एक पैर मिला था। अंदेशा लगाया जा रहा था कि संभवतः किसी जंगली जानवर का भी यह कृत्य हो सकता है। इस मामले के खुलासे को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने कई टीमें लगाई थीं और गहनता से इससे जुड़े हर बिंदु की जांच की जा रही थी। इसी बीच प्राप्त जानकारी व साक्ष्यों के आधार पर गांव के ही छोटेलाल पुत्र विश्राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूंछतांछ की।
यह भी पढ़ें: हरदोई: सामूहिक विवाह में उपहारों के साथ दुष्कर्म, उठे सैकड़ों सवाल और ब्लैक लिस्ट हुई फर्म..
जिसमें छोटेलाल ने बताया कि मृतक बालक आयुष(Ayush) छोटेलाल के घर पर उसके बेटे विनोद के साथ खेल रहा था और खेल में ही आयुष(Ayush) ने विनोद से 5 रू. जीत लिए थे। आयुष(Ayush) विनोद से 5 रू. छीनकर वहां से भागा और उसके पैर में ठेस लग जाने के कारण वह ईंट पर गिरकर बेहोश हो गया।
#hardoi.आयुष हत्याकांड हरदोई: 30वें दिन हुआ मासूम की हत्या का खुलासा, मुख्यारोपी गिरफ्तार
— INA Hardoi News (@inahardoinews) November 16, 2024
18 अक्टूबर को उसका 11 वर्षीय बेटा आयुष(Ayush) रात करीब 9 बजे गांव में स्थित अंबेडकर पार्क से खेलकर घर जाते समय कहीं गायब होगया था। @hardoipolice@informationhdihttps://t.co/O8K2O4seH0 pic.twitter.com/ZU3a1blfMH
छोटेलाल ने यह दृश्य देखकर सोंचा कि इसका दोष कहीं उस पर या उसके बेटे विनोद पर न आ जाए इसलिए उसने यह सब छिपाने के उद्देश्य से डर के कारण आयुष(Ayush) को गन्ने के खेत में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उस शव के गन्ने के खेत में ही छिपा दिया। बहरहाल, पुलिस ने उक्त आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?