UK News: महेशपुरा के ग्रामीणों ने पाइप लाइन लीकेज होने पर किया जमकर हंगामा। 

केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन द्वारा ग्राम की सड़कों को खुर्द बुर्द कर पाइपलाइन बिछाई गई पाइपलाइन लीकेज हो जाने...

May 15, 2025 - 17:48
51 Views
UK News: महेशपुरा के ग्रामीणों ने पाइप लाइन लीकेज होने पर किया जमकर हंगामा। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन द्वारा ग्राम की सड़कों को खुर्द बुर्द कर पाइपलाइन बिछाई गई पाइपलाइन लीकेज हो जाने के कारण ग्रामीण के घरों में प्रदूषित पानी पहुंच रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह कंग द्वारा जेई प्रभात जोशी को सख्त निर्देश दिए गए। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय भट्ट ने जांच करने के निर्देश दिए गए हैं जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा।

उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और 2 करोड़ की पेमेंट का भुगतान भी रोक दिया गया है जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित ग्राम महेशपुरा में उत्तराखंड पेयजल निगम एवं हर घर नल योजना केंद्र सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 81 लाख 47000 की लागत से ग्राम समूह पेयजल योजना से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों के घरों में पानी तक नहीं पहुंच पा रहा है जो पाइपलाइन इन्होंने सड़क के क्षतिग्रस्त कर बिछाई गई है।

Also Read- UK News: एसीएमओ ने अस्पतालों में छापा मारा 1 सप्ताह में दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे नहीं तो होंगे सील।

जल जीवन मिशन के द्वारा ग्राम की सड़क क्षतिग्रस्त कर दी गई पाइपलाइन बिछाने के बाद भी सड़कों को रिपेयर नहीं किया गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने पाइपलाइन की लीकेज एवं सड़कों के रिपेयर करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। उन्होंने जल जीवन मिशन के जेई प्रभात जोशी को सख्त निर्देश देते हुए कहा जल्द ही पाइपलाइन लीकेज ठीक की जाए और सड़कों की रिपेयरिंग की जाए। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने के लिए मिल जाए। लापरवाही वर्तने वाले अधिकारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगे।इस मौके पर राकेश गुप्ता,फुरकान रजा,राधे सैनी, आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow