5 साल से श्मशान के रास्ते को तरस रहे ग्रामीण: दबंगों का कब्जा, अधिकारियों की अनदेखी, क्या यही है BJP का विकास?

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल में बीजेपी के 5 विधायक 1 सांसद जो फिलहाल केंद्रीय राज्य मंत्री होने के बावजूद जिले के हालातों में कोई सुधार ...

By INA News Desk
Jul 18, 2025 - 18:27
78 Views
5 साल से श्मशान के रास्ते को तरस रहे ग्रामीण: दबंगों का कब्जा, अधिकारियों की अनदेखी, क्या यही है BJP का विकास?
नरेंद्र शिवाजी पटेल( प्रभारी मंत्री )
  • 5 साल से शमशान के लिए सड़क को तरस रहे ग्रामीण, सभी अधिकारियों के पास लगा चुके है गुहार,प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी अपनी समस्या, कहा मरने के बाद भी लोगो को नही मिल रही शमशान पहुँचने की राह,दबंगो ने किया रास्ते पर कब्जा,नही देखा किसी ने आजतक मौके पर जाकर,क्या यही है भाजपा का विकास

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल में बीजेपी के 5 विधायक 1 सांसद जो फिलहाल केंद्रीय राज्य मंत्री होने के बावजूद जिले के हालातों में कोई सुधार नही हुआ है वही अभी नवागत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भी जिला है पर ग्रामीणों को आज भी अपनी समस्याओं को लेकर परेशान होना पड़ रहा है जहाँ एक ओर तो भाजपा सरकार विकास के बड़े बड़े दावे करती है वहीं इसकी हकीकत जमीनी स्तर पर कुछ और ही है जिंदा लोगों की बात ही अलग है यहाँ तो मुर्दो को भी शमशान पहुँचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है विगत 5 वर्षों से ग्रामीण रास्ते की मांग कर रहे है पर कोई है ही नही इनकी सुनने वाला मामला जिले की भैसदेही जनपद क्षेत्र का है जहाँ ग्राम काल डोंगरी से सामने आया जहाँ शमसान जाने वाले रास्ते की मांग को लेकर  पिछले 5 वर्षों से ग्रामीण जन परेशान है उनके द्वारा जिले के कलेक्टर से लेकर समस्त अधिकारियों के पास आवेदन निवेदन किया जा चुका है।

नतीजा सिर्फ  आश्वासन ही मिलते आये है पर मौके पर आजतक किसी अधिकारी कर्मचारी ने जाकर नही देखा शमसान जाने वाले रास्ते पर भी किसी ने कब्जा कर लिया है और सीमांकन करने गए अधिकारी की खामी के चलते रास्ता बंद किया गया है अब सवाल यह है कि शमसान का रास्ता ही बंद कर दिया गया है तो शमशान में क्रियाकर्म होगा कैसे थक हारकर आज ग्रामीण जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र पटेल से मिले और अपनी समस्या से अवगत करवाया और जल्द से जल्द रास्ता दिये जाने की मांग की है वही पहुँच मार्ग पर पक्की सड़क निर्माण करवाने का भी निवेदन किया है ग्रामीणों ने बताया की शमशान का रास्ता इतना खराब है कि कई बार बॉडी गिरने की घटनाएं भी हो चुकी है खैर प्रभारी मंत्री ने आश्वासन तो दिया है जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा अब देखने वाली बात होगी कि कब इस समस्या से छुटकारा ग्रामीणों मिल पायेगा ।

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

Also Read- लकड़ी तस्करों ने बाबा सहित तीन भक्तों को कमरे में बंद कर चंदन का पेड़ काटकर ले गए, पुलिस जांच में जुटी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow