Viral News: अक्सर मां सब समझती है, मेट्रो से वायरल हुआ भावुक वीडियो...

अक्सर देखा जाता रहा है कि मेट्रो हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती है। यहां लोग रील बनाने के चक्कर में ऐसी ऐसी हरकतें करते हैं कि शर्म के मारे लोगों की आंखें झुक जाती हैं। तो कुछ मारपीट से जुड़े मामले भी सामने आते हैं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर मेट्रो के अंदर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि लोगों को भावुक कर देगा।

Nov 3, 2024 - 10:39
 0  142
Viral News: अक्सर मां सब समझती है, मेट्रो से वायरल हुआ भावुक वीडियो...


सोशल मीडिया पर एक वीडियो मेट्रो के अंदर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अचानक से नीचे गिर जाता है फिर उसके बाद एक महिला उसकी मदद करती है। वीडियो लोगों को काफी भावुक कर देता है।

अनजान लड़के की महिला ने की मदद

अक्सर देखा जाता रहा है कि मेट्रो हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती है। यहां लोग रील बनाने के चक्कर में ऐसी ऐसी हरकतें करते हैं कि शर्म के मारे लोगों की आंखें झुक जाती हैं। तो कुछ मारपीट से जुड़े मामले भी सामने आते हैं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर मेट्रो के अंदर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि लोगों को भावुक कर देगा। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि मेट्रो के कोच में एक लड़का अचानक नीचे गिर जाता है।

Also Read: Lucknow: बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे: मायावती

यह देखते ही एक महिला उठकर जाती है और उसे उठाकर सीट पर बैठाती है। इसके बाद जब उसकी मदद करने के लिए कोई नहीं पहुंचता है। तों महिला लड़के को पानी पिलाता है और उसके ऊपर हाथ फेरती है। वहीं पास में खड़ा कोई व्यक्ति इस भावुक पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लेता है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। जिसे देखने के बाद हर कोई महिला की तारीफ करने लगता है।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @musafir_ladki के नाम से  X पर अपलोड किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'वो मां है ना सब समझती है।' इस वीडियो पर हजारों लोगों ने लाइक की है तो 1 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा वाह बहुत खूब। दूसरे यूजर ने लिखा इंसानियत अभी भी जिंदा है। वहीं तीसरे यूजर्स ने लिखा कि मेट्रो में ऐसा बहुत कम देखने को मिला। इसी के साथ-साथ का यूजर्स भावुक कमेंट भी करते हुए दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow