Viral News: सीढ़ियों पर दिखा ऐसा नजारा जिसे देखने के बाद लोगों के उड़ गए होश

शेर को अपने हमेशा जंगल में राज करते हुए देखा होगा इसीलिए शेर को हमेशा से जंगल का राजा कहा जाता रहा है। शेर जब दहाड़ लेता है तो कई किलोमीटर तक उसकी आवाज सुनाई देती है। उसकी आवाज सुनने वालों की हवा तक निकल जाती है।

Nov 8, 2024 - 11:10
 0  293
Viral News: सीढ़ियों पर दिखा ऐसा नजारा जिसे देखने के बाद लोगों के उड़ गए होश

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो घर के अंदर का बताया जाता है जहां पर सीढ़ियों पर एक ऐसा जानवर आ जाता है जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ जाते हैं।

घर की सीढ़ियों पर टहलता दिखा शेर

शेर को अपने हमेशा जंगल में राज करते हुए देखा होगा इसीलिए शेर को हमेशा से जंगल का राजा कहा जाता रहा है। शेर जब दहाड़ लेता है तो कई किलोमीटर तक उसकी आवाज सुनाई देती है। उसकी आवाज सुनने वालों की हवा तक निकल जाती है। जो लोग शेर को चिड़ियाघर में देखते हैं तो उनके हाथ पांव काँप जाते हैं। लेकिन सोचो अगर किसी के घर में शेर दाखिल हो जाए तो उसका क्या हाल होगा। लेकिन ऐसा होता हुआ दिखाई दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स को रात के 1:30 बजे घर की सीढ़ी पर शेर खड़ा नजर आता है। वीडियो में उसकी आंखें चमकती हुई नजर आ रही हैं। शख्स कैमरा घुमाता है और ऊपर की तरफ जाने लगता है तो वहां भी ऐसा ही नजारा दिखता है। उसे ऊपर की तरफ शेरनी नजर आती है। वही वीडियो में जो नजर कैद हुआ उसे आप भी देख सकते हैं।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @AMAZlNGNATURE के नाम से X पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों के द्वारा देखा जा चुका है तो वही हजारों लोगों ने इस पर लाइक किये हैं। तो वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा मैं जिंदा खाए जाने से ज्यादा भयानक किसी चीज के बारे में नहीं सोच सकता। दूसरे यूजर ने लिखा वे पालतू जानवर ही होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा मैं पैसों की शर्त लगा सकता हूं कि वो उसके पालतू जानवर होंगे और वो कहीं दुबई में रहता होगा। वहीं चौथे यूजर्स ने लिखा है कि मुझे यह समझ में नहीं आता है कि शेर आखिरकार अंदर पहुंच कैसे गया। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी शेर को देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow