Political News: बीजेपी ने बगावत करने वाले 40 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर एक तरफ बीजेपी की महायुती वाला गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का MVA वाला गठबंधन है। वहीं प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले दोनों ही पार्टी के कई नेता बगावत पर उतर आए हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 37 विधानसभा सीटों पर 40 नेता शामिल है

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 11:47
88 Views
Political News: बीजेपी ने बगावत करने वाले 40 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
Advertisement
Advertisement

 

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां बागी बन 40 नेताओं के खिलाफ पार्टी की तरफ से बड़ा एक्शन दिया गया और उनको निष्कासित कर दिया गया।

बगावत पर उतरे भाजपा के नेता

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर एक तरफ बीजेपी की महायुती वाला गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का MVA वाला गठबंधन है। वहीं प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले दोनों ही पार्टी के कई नेता बगावत पर उतर आए हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 37 विधानसभा सीटों पर 40 नेता शामिल है। जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। ऐसा बीजेपी में ही देखने को नहीं मिला है इसके अलावा शिवसेना उद्धव ठाकरे में भी देखने को मिला है। यहां बागी हुए पांच नेताओं को पार्टी के तरफ से निष्कासित किया गया है। ये वह लोग हैं जिन्हें टिकट नहीं मिला और पार्टी से नाराज थे। तो वहीं अब महा विकास अघाड़ी के सहयोगी शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने भी बागियों को चेतावनी दी थी। अगर कोई भी पार्टी के खिलाफ जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में कब होगा चुनाव, 2019 में किसे मिली थी कितनी सीटें

प्रदेश में कुल 288 सीटें हैं जिस पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। वही 23 नवंबर को मतगरणा है। वहीं अगर बात की जाए 2019 में हुए विधानसभा चुनाव की तो यहां पर शिवसेना ने कांग्रेस पार्टी और सरकार के साथ में मिलकर अपनी सरकार बनाई थी लेकिन सरकार कुछ ही सालों तक चली फिर बाद में शिवसेना गुट के शिंदे भारतीय जनता पार्टी में चले गए और उसके बाद उन्होंने गठबंधन की सरकार बना ली। तब प्रदेश में बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत थी। बीजेपी को 105 सिम मिली थी, शिवसेना को 56 सीटें मिली थी, एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी इसी के साथ-साथ अन्य के खाते में 29 सीटें आई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement