Hardoi: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मार्ग पर उतरा तिराहे के पास गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान

By INA News Desk
Jul 24, 2026 - 11:10
133 Views
Hardoi: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

पिहानी। मार्ग पर उतरा तिराहे के पास गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान बिलहरी निवासी 34 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र स्व. सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। सामने से आ रहे वाहन को बचाने में हुआ हादसा​जानकारी के अनुसार, अजीत सिंह हरदोई से देर रात बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह उतरा तिराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अजीत मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

​पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया​

घटनास्थल के पास पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अजीत को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज (अस्पताल) भिजवाया। हालांकि, वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।​खेती-बाड़ी करते थे अजीत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।​मृतक अजीत सिंह पेशा से खेती-बाड़ी का काम करते थे। वह शादीशुदा थे और अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​"शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

Also Read- Hardoi: जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा ने सुनीं 93 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement