Pilibhit: विकसित भारत में युवा होगे निर्णायक -डॉo सुधीर कुमार गुप्ता, विधान परिषद सदस्य

 विद्या भारती द्वारा संचालित रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर में छात्र संसद के सांसदों

By INA News Desk
Jul 25, 2026 - 15:38
65 Views
Pilibhit: विकसित भारत में युवा होगे निर्णायक -डॉo सुधीर कुमार गुप्ता, विधान परिषद सदस्य
Youth 

कुँवर निर्भय सिंह आईएनए पीलीभीत 
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: विद्या भारती द्वारा संचालित रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर में छात्र संसद के सांसदों एवं कन्या भारती के सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  पीलीभीत शाहजहांपुर विधान परिषद सदस्य डाक्टर सुधीर गुप्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि  डाक्टर सुधीर कुमार गुप्ता  सदस्य विधान परिषद  का विद्यालय के अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता  व प्रबंधक  हर्ष गुप्ता ने  राेली तिलक लगाकर व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का अनावरण माल्यार्पण व चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सरस्वती मां की वंदना के पश्चात विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय  ने कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों एवं अधिकारियों का परिचय कराया इसी क्रम में विद्यालय के आचार्य व कार्यक्रम के सह संयोजक आशीष जौहरी द्वारा छात्र संसद  की प्रस्ताविकी पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को बताया कि छात्र संसद के माध्यम से छात्रों में कौन-कौन से गुणों का विकास होता है एवं विद्या भारती ने छात्र संसद की प्रक्रिया को क्यों अपनाया।
मुख्य अतिथि  विधान परिषद सदस्य डाक्टर सुधीर कुमार गुप्ता  ने कन्या भारती की छात्रा राष्ट्रपति अंशिका सिंह को  उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात छात्र संसद के प्रधानमंत्री कुशाग्र अवस्थी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई उसके पश्चात सभी सांसदों को भी उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाक्टर सुधीर कुमार गुप्ता  ने अपने संबोधन में छात्रों को बताया कि लोकतांत्रिक संस्थाएं किस प्रकार कार्य करती हैं एवं वर्तमान की चुनौतियों को समझकर उनका किस प्रकार निराकरण करती है। उन्होंने छात्रों को संसद के विषय में विस्तार से बताया कि संसद के सदस्य किस प्रकार चुने जाते हैं एवं उनके क्या अधिकार एवं दायित्व होते हैं । उन्होंने छात्राओं को आगामी विधानसभा सत्र को देखने हेतु भी आमंत्रित किया।
विद्यालय के उपाध्यक्ष  मनोज कुमार गुप्ता  को शिशु शिक्षा समिति बृज प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर सह प्रबंधक  व कोषाध्यक्ष  द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष  केशव कुमार गुप्ता  ने कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए इससे छात्रों में विभिन्न प्रकार के गुणों का विकास होता है एवं छात्रों में नेतृत्व की भावना जागृत होती है ।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम्  गीत के साथ किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अंशु वर्मा  ने किया एवं कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के शिक्षक  रोहित वर्मा  व सह संयोजक  आशीष जौहरी जी रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता,  प्रबंधक हर्ष कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष  देवेश बंसल, सह प्रबंधक  अनुराग गुप्ता , उपाध्यक्ष एवं शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Also Read- जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन: महिला प्रदर्शनकारी की जान बचाते समय RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत का हाथ टूटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement