02 दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना का हुआ शुभारम्भ - धीरेन्द्र

Hardoi News: प्रभारी राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र धीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण...

By INA News Desk
Jul 24, 2025 - 19:59
50 Views
02 दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना का हुआ शुभारम्भ - धीरेन्द्र

Hardoi News: प्रभारी राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र धीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, हरदोई द्वारा 02 दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना ग्राम पं० भेगौतापुर, न्याय पं० भेगौतापुर, वि० खण्ड बिलग्राम, का शुभारम्भ दिनेश कुमार सिंह मण्डल अध्यक्ष बीजेपी ने दीप प्रज्वालित कर किया। इस अवसर उन्होंने मुख्यमत्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर जोर दिया व लघु उद्योग जैसे पापड, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता, दलिया, सेवई आदि उद्योग लगाने पर प्रेरित किया। इस अवसर पर कुकरी, बेकरी ट्रेनर संगीता श्रीवास्तव व धर्मेन्द्र सिंह फूड इसपेक्टर (कृषि वैज्ञानिक) आदि ने इकाई लगाने के लिये प्रेरित किया।

प्रभारी धीरेन्द्र ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी की 02 दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना बहुत ही उत्कृष्ट योजना है इसमे कोई भी खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलू स्तर से लगा कर अपना स्वयं का रोजगार कर सकते है जिसमें सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत मशीन व उपकरण मद में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अजीत सिंह डी०आर०पी० व श्री जेनैनद्र कुमार मौजूद रहे।

Also Read- उ.प्र. मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम: शाहाबाद में शिक्षकों को श्रीअन्न के महत्व पर प्रशिक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow