जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की औद्योगिक क्षेत्र व टेक्सटाइल पार्क के विकास पर चर्चा। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में यूपीसीडा व टेक्सटाइल पार्क के सम्बंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि ....

Jul 24, 2025 - 19:46
36 Views
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की औद्योगिक क्षेत्र व टेक्सटाइल पार्क के विकास पर चर्चा। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में यूपीसीडा व टेक्सटाइल पार्क के सम्बंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क के आतंरिक विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द प्रारम्भ की जाये। मास्टर प्लान जल्द तैयार किया जाये। संडीला औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द समाप्त की जाये। प्रस्तावित ग्रामों का अधिग्रहण पूर्ण कर नोटिफिकेशन जारी कराया जाये। 

डिजिटल सर्वे मैप के आधार पर आतंरिक विकास की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाये। एक मास्टर प्लान तैयार किया जाये। जमसारा की रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्द प्रारम्भ की जाये। गंगा एक्सप्रेस वे की चर्चा करते हुए उन्होंने यूपीडा को निर्देश दिए। आईएमएलसी(इंटीग्रेटेड मैंन्युफैक्चरिंग एण्ड लॉजिस्टिक क्लस्टर) की भूमि पर जल्द कार्य प्रारम्भ कराया जाये। भूखण्डों के आकार को पुनः जनपद की आवश्यकतानुसार संशोधित किया जाये।

गंगा एक्सप्रेस वें के अवशेष प्रकरणों के उन्होंने जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- उ.प्र. मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम: शाहाबाद में शिक्षकों को श्रीअन्न के महत्व पर प्रशिक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow