Hardoi News: सनमानी समाज के परिचय सम्मेलन में 20 विवाह फाइनल, 10 जोड़ों की चल रही है प्रक्रिया। 

सनमानी वैश्य समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित  दो दिवसीय परिचय कार्यक्रम के अंतिम दिन 20 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रिश्ते पर ....

May 20, 2025 - 10:42
37 Views
Hardoi News: सनमानी समाज के परिचय सम्मेलन में 20 विवाह फाइनल, 10 जोड़ों की चल रही है प्रक्रिया। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। सनमानी वैश्य समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित  दो दिवसीय परिचय कार्यक्रम के अंतिम दिन 20 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रिश्ते पर मोहर लगाई कार्यक्रम के दौरान  मंच पर झांकियों का भी प्रस्तुतीकरण किया जाता रहा परिचय सम्मेलन  के बीच भजन और गीतों की बयार बहती रही कार्यक्रम के अंत में सनमानी वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता ने कहा कि जो फॉर्म अभी प्रक्रिया में है वह 30 जून तक स्वीकार किए जाएंगे उनका अनुमान है कि 25 से 30 शादियां इस मंच से इस वर्ष होगी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने संगठन पर बल देते हुए कहा कि एकता में ही समाज का हित है श्री गुप्ता ने कहा कि यदि कोई समिति से गलती हो रही हो तो आप उसे पदाधिकारी को अवगत अवश्य करा दें जिससे कि उसमें सुधार किया जा सके मंच का संचालन सूरज गुप्ता और रजनीश गुप्ता ने किया आज परिचय सम्मेलन में आए हुए सभी लोगों के लिए भोजन और नाश्ते नाश्ते की व्यवस्था रही। 

Also Read- Hardoi News: हरदोई में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मातृशक्ति सिंदूर तिरंगा यात्रा, भारतीय सैनिकों के सम्मान में उत्साहपूर्ण आयोजन 

मालूम हो कि सनमानी समाज का सामूहिक विवाह समारोह दिनांक 7 जून को नवीन मंडी स्थल स्थित राम जानकी मंदिर में होना निश्चित है इसी परिपेक्ष में आज  दो दिवसीय परिचय सम्मेलन  के अंतिम दिन राम जानकी मंदिर में सैकड़ो लोगों ने शादी हेतु योग्य वर- कन्या के बारे में जानकारी की  यही नहीं 13 लोगों ने शादी के लिए सहमत भी प्रदान की  कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका सांडी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता मंडी के पूर्व महामंत्री कैलाश गुप्ता समिति के अध्यक्ष  श्यामा कुमार गुप्ता टीटू, अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता मनोज गुप्ता रोहपार महामंत्री संजय गुप्ता महामंत्री हरि श्याम गुप्ता पीलू गुप्ता संजय गुप्ता मन्नत रिजॉर्ट राजीव गुप्ता डोकहिया अजय गुप्ता ओमप्रकाश गुप्ता नत्थू लाल गुप्ता सुरेश चंद्र गुप्ता सभी शाहजहांपुर इसके अलावा सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर गुप्ता सुधीर बनिया आलोक गुप्ता इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता एडवोकेट उत्तम गुप्ता महेश प्रधान सुशील गुप्ता मिन्नाआदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow