Hardoi News: जनपद में कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 331 प्रभावित परिवारों को मिली 15 करोड़ 49 लाख की धनराशि। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अम्बेडकर नगर से बटन दबाकर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 11,690 आश्रित परिवारों को...

Jun 16, 2025 - 17:34
44 Views
Hardoi News: जनपद में कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 331 प्रभावित परिवारों को मिली 15 करोड़ 49 लाख की धनराशि। 

Hardoi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अम्बेडकर नगर से बटन दबाकर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 11,690 आश्रित परिवारों को रूपये 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण किया गया। जनपद हरदोई में भी 331 लाभार्थियों को 15 करोड़ 49 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त हुई। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सभागार में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों, अधिकारियों ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना। जनपदीय कार्यक्रम में सबसे पहले जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अतिथियों ने योजना से आच्छादित लोगों को डमी चेक वितरित किये। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार व प्रशासन हमेशा प्रभावित लोगों के साथ है। किसान देश की रीढ़ है। किसान जो तपस्या करता है उसका लाभ सभी को मिलता है। सरकार किसानों के लिए काफ़ी योजनाएँ चला रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कष्ट की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती लेकिन सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है। अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के बारे में विस्तार से बताया।  

Also Read- Hardoi News: कृषक गोष्ठी का आयोजन, किसानों को निःशुल्क वितरित की गई तिल बीज मिनीकिट।

उन्होंने बताया कि कौन लोग योजना के अंतर्गत आच्छादित होंगे। उन्होंने जनपद में पूर्व में किये गए भुगतान के बारे में बताया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि प्रभावित मात्र शक्ति जिसने अपना पति खोया हो, को निराश्रित महिला पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना अंत्योदय कार्ड व आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ दिया जाये। पात्र प्रभावित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जाये। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व योजना से आच्छादित लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow