Sambhal News: मरकज़ी मदरसा में 360 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण।

ज़िला हज ट्रेनर अब्दुल ख़ालिक़ ने सऊदी में रहना, खाना, पीना, क़ुरबानी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी...

Apr 21, 2025 - 19:35
54 Views
Sambhal News: मरकज़ी मदरसा में 360 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण।

उवैस दानिश, सम्भल

सोमवार को मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में हज 2025 की यात्रा पर जाने वाले लोगों का टीकाकरण किया गया। 09 बजे प्रोग्राम शुरू हुआ जिसमें हज ट्रेनर क़ारी वसी अशरफ़ ने हज के मुख्य 5 दिन के बारे में विस्तार से स्क्रीन पर फ़ोटो, वीडियो चलाकर जानकारी देते हुए बताया कि यही 5 दिन मुख्य होते हैं, अगर इन 5 दिन आपने सुस्ती दिखाई तो आपके बाक़ी के 35 दिन बेकार हैं, क्योंकि बस यही पाँच दिन हज के मुख्य दिन माने जाते हैं इसलिए यहाँ सही से सीखकर जाएं। उसके बाद सरकारी डॉक्टरों की टीम डॉक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व में टीकाकरण के लिए पहुँची, और हज यात्रियों को टीका लगाना शुरू किया।

कुछ देर बाद मुख्य चिकित्साधिकारी(CMO) सम्भल डॉक्टर तरुण कुमार पाठक, अपर चिकित्साधिकारी (ACMO) डॉक्टर पंकज बिश्नोई, चिकित्सा अधीक्षक CHC सम्भल डॉक्टर मनीष अरोड़ा मकरज़ी मदरसा में टीकाकरण कैम्प में पहुंचे। ज़िला हज ट्रेनर अब्दुल ख़ालिक़, क़ारी तंजीम अशरफ़ अजमली, हाजी ज़फ़ीर अहमद, हाजी नदीम, हज ट्रेनर तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने गुलदस्ता देकर सभी का स्वागत किया। साहब ने हज यात्रा पर जाने वाले सभी जायरीनों को हज की मुबारकबाद दी और कहा कि आप सभी ख़ुशनसीब हैं जो इतनी अच्छी जगह जा रहे हैं, आप सभी वहाँ जाकर अपने लिए और अपने मुल्क के लिए दुआ करें। ACMO ने हाजियों की सेहत के बारे में बताते हुए कहा कि वहाँ गर्मी ज़्यादा रहती है इसलिए पानी पीते रहें और खाना हल्का खाएं। MOIC ने हाजियों को टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कई बार लोग डरते हैं तो सभी को इसके बारे में जानना ज़रूरी है आप बाहर जा रहे हैं आपको यहां से सही जाना है।

Also Read- Sambhal News: सड़क हादसे में दो बच्चो की मौत, सात घायल।

मदरसा कमेटी सदर हाजी ज़फ़ीर अहमद ने सभी का शुक्रिया अदा किया। ज़िला हज ट्रेनर अब्दुल ख़ालिक़ ने सऊदी में रहना, खाना, पीना, क़ुरबानी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हज ट्रेनर तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने सभी हज यात्रियों को टीकाकरण के बारे में बताया, उनके सभी काग़ज़ पूरे कराए तथा हज में बाक़ी हाजियों के साथ कैसे पेश आना है सभी बातें बतायी। बताया कि ज़िला सम्भल से 460 यात्री जा रहे हैं जिसमें से 360 का आज यहाँ पर टीकाकरण हुआ है। नक़ी अशरफ़, अली अशरफ़, मुहम्मद अहमद कम्प्यूटर वालों ने स्क्रीन, तथा हाजियों के काग़ज़ात का ज़िम्मा संभाला। हाजी नदीम ने सभी हाजियों को चाय नाश्ता कराया। इस मौके पर शहर के मशहूर डॉक्टर शाने रब साहब ने हज यात्रियों को फ़्री दवा वितरण की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow