Sambhal News: सड़क हादसे में दो बच्चो की मौत, सात घायल। 

जनपद सम्भल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में कार और टैंकर की टक्कर में दो बच्चो की मौत हो गई। जबकि लोग सात घायल....

Apr 21, 2025 - 13:16
52 Views
Sambhal News: सड़क हादसे में दो बच्चो की मौत, सात घायल। 

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में कार और टैंकर की टक्कर में दो बच्चो की मौत हो गई। जबकि लोग सात घायल है। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर को वापस जा रहे हैं लोगों से भरी कार बनियाठेर थाना क्षेत्र में चंदौसी की ओर से आ रही कार कैंटर से टकरा गई। जिससे उसमें सवार दो बच्चो की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल है। घटना के विषय में जानकारी देते हुए परिजन वीरपाल ने बताया कि आज सुबह यह लोग ओमनी कार में सवार होकर पतरोआ से ताजपुर जा रहे थे बनियाठेर थाना क्षेत्र में सुबह के समय इन लोगों की कार कैंटर से टकरा गई।

जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही इस विषय में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ हरवेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट में काफी गंभीर मरीज थे जिसमें नौ लोग यहां ले गए थे।

Also Read- Sambhal News: बारात चढ़त के दौरान ग्रामवासियो ने बारातियों को पीटा, छह घायल।

जिनमें से दो मासूम मृत अवस्था में थे और पप्पू, रीनू, टीना और शिवांश तीन बच्चों को गंभीर हालत थी जिनको हमने प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया है कुल 9 लोग थे और गंभीर एक्सीडेंट था यह लोग ताजपुर सैफनी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं कुछ बिलारी के पास टांडा के हैं इसमें दो बच्चे गुजर चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow