MP News: चोपना में अतिक्रमण और अवैध कटाई के मामले में अब तक नही हो पाई जांच, खबरें प्रसारित होने के बाद भी की जा रही लीपापोती। 

मामले में रेंजर डिप्टी के साथ साथ क्या  संभागीय प्रबंधक भी है इतने बड़े भृष्टाचार में शामिल ,अब तक कार्यवाही न होना खड़े कर रहा कई सवाल ....

Apr 21, 2025 - 14:38
63 Views
MP News: चोपना में अतिक्रमण और अवैध कटाई के मामले में अब तक नही हो पाई जांच, खबरें प्रसारित होने के बाद भी की जा रही लीपापोती। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में निगम के जंगलो का का कोई माई बाप ही नही बचा है इसी के चलते निगम की रामपुर भतोड़ीं परियोजना मण्डल बैतूल में रोजाना शासन को लाखों के राजस्व की हानि हों रही है निगम की चोपना रेंज में कंपार्टमेंट के कंपार्टमेंट गायब हो गए है पर जिम्मेदार मौन साधे बैठे है या यूं कहें दोषियों को संरक्षण देने में लगे हुए है। 

बता दें कि वर्ष 2022 - 2023 में लाखों रुपयों से थिनिंग कार्य भी करवाये गए थे  और लाखों का  राजस्व भी निकाला गया था पर अभी मौके पर प्लांटेशन ही गायब है इसको लेकर हाल ही में हमारे द्वारा लगातार चोपना रेंज में हो रही सागौन प् लांटेशनो की अवैध कटाई और प्लांटेशनो को साफ करके अतिक्रमण के मामले की खबरें प्रकाशित की जा रही है।

इसको मामले में जांच दल भी मौके पर पहुँचते है पर बेरंग किसी कार्यवाही के बिना ही लौट आते है जबकि जीपीएस रीडिंग के साथ फोटो वीडियो भी उपलब्ध करवाए जा चुके है पर निगम के संभागीय प्रबंधक और उपसंभागीय प्रबंधक की सांठगांठ के चलते किसी पर कोई कार्यवाही नही की जाना इस बात का सबूत है कि रेंजर और डिप्टी को संरक्षण ही निगम के जिम्मेदार दे रहे है ताजा मामला चोपना रेंज की राजेगांव हिरा पल्ला बीट और बादलपुर बीट में निगम के जंगलों के सफाया कर खेती की जा रही है। 

जिसका पीओआर ही नही किया गया जबकि इतने बड़े पैमाने पर अवैध कटाई का मामला है पर कार्यवाही के नाम पर बस खानापूर्ति ही हो रही है मौके पर रेंजर और डिप्टी रेंजर  रहते  ही नही है वे सभी घर से ही ड्यूटी कर अपनी हाजरी भरते है तनख्वाह लेते है जंगल तो भगवान भरोसे ही छोड़ रखे है वहीं बादलपुर के अतिक्रमण और अवैध कटाई के मामले को लेकर वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा शिकायत भी की जा चुकी है पर मामले में कार्यवाही तो दूर की बात है।

Also Read- Baitul News: शराबी ने थाने में पुलिस पर हमला कर घायल किया, शिकायत दर्ज कराने आये युवक ने बियर की बोतल से हमला किया

जांच ही संदेह के घेरे में है अब देखना यह होगा इस पूरे मामले ने उच्चाधिकारियों द्वारा उच्चस्तरीय जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही की जाती है या निगम के जंगलों के अस्तित्व ही बैतूल में खत्म हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow