आप नेता आतिशी ने जताई अरविंद केजरीवाल की मौत की आशंका, कहा, केजरीवाल की जान से हो रहा खिलवाड़।

Jul 16, 2024 - 11:38
 0  24
आप नेता आतिशी ने जताई अरविंद केजरीवाल की मौत की आशंका, कहा, केजरीवाल की जान से हो रहा खिलवाड़।
आप नेता आतिशी ने जताई अरविंद केजरीवाल की मौत की आशंका
  • कहा, केजरीवाल की जान से हो रहा खिलवाड़, ब्रेन हेमरेज हो सकता है और फिर मौत... 

आईएनए न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिससे उन्हें पहले ब्रैन हैमरेज हो सकता है और फिर मौत भी... यह आशंका आप नेता आतिशी ने जताई।

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का वजन जेल में केवल दो किलोग्राम कम हुआ है और एम्स का एक मेडिकल बोर्ड उनकी रोजाना निगरानी कर रहा है।

दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने सोमवार को कहा कि तिहाड़ जेल के डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार नीचे गिर रहा है और उनका वजन भी कम होता जा रहा है। शुगर लेवल के गिरने से मात्र 20 से 30 मिनट के अंदर कोई व्यक्ति कोमा में जा सकता है, उसे ब्रेन स्ट्रोक-ब्रेन हेमरेज हो सकता है और उसकी मौत हो सकती है।

उन्होंने कहा कि जेल में सोते समय पांच बार अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिरकर 50 तक पहुंचा, ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल की जान काे खतरा है।

उन्होंने विषम स्थिति बताते हुए आरोप लगाया कि अगर इसी तरह अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरता रहा तो वो कोमा में जा सकते है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है या फिर उनका ब्रेन परमानेंटली डैमेज हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:- Digital Attendance: 'संस्कार' और 'शिक्षा' देने वाले शिक्षकों की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं।

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए  कहा कि दिल्ली वालों के बेटे, उनके भाई अरविंद केजरीवाल को पूरा देश एक राजनीतिक नायक के रूप में देखता है। लेकिन आज उनकी जान को भाजपा ने खतरे में डाल दिया है।

कहा कि भाजपा इस कदर गिर गई कि सोमवार सुबह तिहाड़ प्रशासन से कुछ डॉक्यूमेंट्स लेकर मीडिया में रिलीज कर दिए कि अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं है लेकिन ये बात पूरी तरह से झूठ है। भाजपा के इशारे पर अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो केजरीवाल के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।