Bahraich: आदमखोर भेडिये के खूनी कदम थमे, पांचवें भेडिये को वन विभाग की टीम ने पकड़ा
झुंड में रहने वाले भेड़िये 10 लोगों को अपना निवाला बना चुके है जबकि 50 लोगों पर हमला कर चुके है। वन विभाग और प्रशासन की टीमे इन भेड़ियों को पकड़ने में जुटी हुई है। इस दिशा में अब एक और सफलता हाथ लगी है।
Bahraich News INA.
बहराइच में पिछले कुछ समय से आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है। आसपास के इलाकों व सीमा से सटे हुए जिलों में भी लोग दहशत में जी रहे थे कि खूंखार भेड़िया कब किस तरफ निकल जाये और किसको अपना शिकार बना ले, इस भय को लेकर लोग जी रहे थे। यहां झुंड में रहने वाले भेड़िये 10 लोगों को अपना निवाला बना चुके है जबकि 50 लोगों पर हमला कर चुके है। वन विभाग और प्रशासन की टीमे इन भेड़ियों को पकड़ने में जुटी हुई है। इस दिशा में अब एक और सफलता हाथ लगी है। बहराइच के कछार में आतंक फैलाने वाला एक और खुंखार आदमखोर भेड़िये को वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह अपने पिंजरे में कैद कर लिया।
Also Read: Hardoi: 2 ट्रॉली चोरी करने में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों ट्रॉली बरामद की
इसके पूर्व में वन विभाग द्वारा दो मादा व दो नर भेड़िया पकड़ चुका है। बताया जाता है कि बहराइच के महसी विधानसभा में मंगलवार सुबह पकड़ा गया पांचवा भेड़िया सबसे अधिक खुंखार और आदमखोर है। इस भेड़िये को पकड़ते समय इसका एक साथी विन विभाग की टीम को चकमा देकर मौक़े से फ़रार हो गया है। जिले में बीते मार्च माह से हरदी थाना के मक्कापुरवा, औराही जगीर, कोलैला, नथुवापुर, बड़रिया, नकवा, नयापुरवा समेत आसपास के गांवों में भेड़ियों ने कई हमले किए । झुंड में आकर हमला करने वाले भेड़िये अब तक आठ मासूमों समेत दस लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। जबकि इनक हमले में लगभग 50 लोग जख्मी हो चुके हैं।
What's Your Reaction?











