Hardoi: 2 ट्रॉली चोरी करने में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों ट्रॉली बरामद की

By INA News Desk
Sep 10, 2024 - 20:28
162 Views
Hardoi: 2 ट्रॉली चोरी करने में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों ट्रॉली बरामद की
ट्राली चोरी करने के आरोपी पुलिस हिरासत में
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
लोनार(Lonar) कोतवाली इलाके में ट्रॉली चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से दो ट्राली भी बरामद की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 2 सितंबर को राजपाल पुत्र रामसनेही निवासी गांव बिछपुरिया थाना लोनार हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने गांव के बाहर खड़ी ट्रॉली को चोरी कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की।

इस दौरान मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेन्द्र सिंह पुत्र हरिबाबू निवासी गांव सुधौल थाना सवायजपुर व राजेश सिंह पुत्र लायक सिंह निवासी गांव चकौती खुर्द थाना सवायजपुर को चोरी की 2 ट्रालियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पूंछतांछ में पता चला कि उक्त अभियुक्तों ने एक ट्राली थाना लोनार के गांव बिछपुरिया से चोरी की थी तथा दूसरी ट्राली थाना सवायजपुर के गांव चकौती खुर्द से चोरी की थी। बहरहाल पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दोनों ट्रालियों को बरामद कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement