हरदोई आईएनए न्यूज़: सीएमओ ने 13 सीएचसी अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर। 

By INA News Desk
Aug 24, 2024 - 18:01
121 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: सीएमओ ने 13 सीएचसी अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। सीएमओ डॉ. रोहिताश्व ने स्वास्थ्य महकमे को और बेहतर बनाने के लिए 13 सीएचसी अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में  बदलाव किया है।

पिहानी सीएचसी के अधीक्षक एसीएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को भण्डार के अलावा सीएमओ आफिस का भी ज़िम्मेदार बनाया गया है। साथ ही सण्डीला अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य को डीटीओ ( ज़िला क्षय रोग अधिकारी) के अलावा उप कुष्ठ अधिकारी की ज़िम्मेदारी दी है।

सीएमओ ने साण्डी अधीक्षक डॉ. अखिलेश बाजपेई को मल्लावां, मल्लावां के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह को बेहंदर, बेहंदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार शुक्ला को शाहाबाद, शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार दीक्षित को साण्डी का अधीक्षक बनाया गया है। बिलग्राम में तैनात डॉ. राजेंद्र कुमार अब सुरसा सीएचसी के अधीक्षक हो गए है।

अहिरोरी सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह को सण्डीला सीएचसी की कमान सौंपी गई है। इसी तरह हरियावां में तैनात डॉ. राजीव रंजन को अहिरोरी, डॉ. सुशील कुमार कनौजिया को टड़ियावां से माधौगंज, माधौगंज में तैनात डॉ. संजय कुमार हरियावां और सुरसा में तैनात डा.शिव सागर चौधरी को टड़ियावां सीएचसी के अधीक्षक बनाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement