बिजनौर के शेरकोट में 2 दिन से लापता युवती का नहर में तैरता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम। 

Jul 31, 2024 - 11:27
218 Views
बिजनौर के शेरकोट में 2 दिन से लापता युवती का नहर में तैरता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम। 

बिजनौर के शेरकोट मे फैली सनसनी दो दिन से लापता 16 साल की लड़की की खो बैराज मे तैरती मिली लाश परिवार मे मचा कोहराम रविवार की सुबह ट्यूशन पड़ने के लिए घर से निकली थी लड़की अगले दिन लड़की का फोन चप्पल और बेग मिला था पुलिस को खो बैराज के पास। 

आपको बता दे की शेरकोट क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद बिहारी पुर निवासी सत्यदेव सिंह की 16 साल की बेटी खुशबू सैनी कक्षा 11 की छात्रा थी खुशबू रविवार की सुबह साड़े नो बजे घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। बताया जा रहा है। ट्यूशन पढ़ने के बाद खुशबू घर नही पहुंची जिसकी बाद परिजनों द्वारा उसको इधर उधर तलाश किया गया परन्तु कोई सुराग नही लगा वही सोमवार को परिजनों ने शेरकोट थाने मे अपनी लड़की का अपहरण होने का मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने लड़की की फोन ट्रेस किया तो उसका फोन पुराने फुल के पास मिला बराबर मे उसके चप्पल और बेग भी मिला। 

इसे भी पढ़ें:- ब्रेकिंग हरदोई: अधिवक्ता की मौत के बाद वकीलों ने लगाया जाम, शहर में दहशत

जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तालाश तेज करदी वही आज दोपहर लगभग 2 बजे खुशबू की लाश खो बैराज मे पानी मे तैरती मिली जिसकी खबर से परिवार मे कोहराम मच गया लड़की की बॉडी बुरी तरह से फुल गई। पुलिस ने बॉडी को बाहर निकाल कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही शुरु करदी। परिजनों का कहना हैं। की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाए। 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow